फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Samrat Chaudhary targeted Lalu family in Kushwaha Mahasammelan; Nalanda News, BJP, NDA

Bihar News: उपमुख्यमंत्री बोले- बालू,दारू और जमीन माफिया छोड़े बिहार, नहीं गया में कराया जाएगा पिंडदान

Sat, 03 Feb 2024 03:54 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 03 Feb 2024 03:54 PM IST
सार

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार में आरक्षण देने का काम के बिहार के लोगों के लिए नहीं बल्कि अपने परिवार को आरक्षण देने का काम किया है।

विज्ञापन
Bihar News: Samrat Chaudhary targeted Lalu family in Kushwaha Mahasammelan; Nalanda News, BJP, NDA
नालंदा में कुशवाहा सम्मेलन में पहुंचे उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी उपमुख्यमंत्री बनते ही एक्शन में दिख रहे हैं। उन्होंने कहा है कि बिहार में बालू माफिया, दारू माफिया एवं जमीन माफिया को बिहार से जाना होगा।  ये तीन तरह के माफिया छोड़े नहीं जाएंगे या तो ये नेपाल चले जाए या इन्हें गया में पिंडदान कराया जाएगा। इतना ही नहीं सम्राट चौधरी ने राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर जमकर निशाना साधा है। लालू यादव ने बिहार में आरक्षण देने का काम के बिहार के लोगों के लिए नहीं बल्कि अपने परिवार को आरक्षण देने का काम किया है। लालू यादव ने अपनी अनपढ़ पत्नी को बिहार का मुख्यमंत्री बनाया, इसके बाद अपने बेटे और बेटी को आरक्षण देकर मंत्री और राज्य सभा सांसद बनाया है। 

विज्ञापन


एनडीए प्रत्याशी को वोट देने का आह्वान किया
सम्राट चौधरी ने आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव को लेकर समाज के लोगों को एकजुट रहने एवं एनडीए प्रत्याशी को वोट देने का आह्वान किया है। दरअसल, शहीद जगदेव जयंती उत्सव के अवसर पर कुशवाहा महासम्मेलन सह अभिनंदन समारोह का आयोजन बिहार शरीफ प्रखंड के दीपनगर में किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप मे बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शिरकत किया। हर वर्ष की तरह 2024 में भी कुशवाहा महासम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर सम्राट चौधरी ने समाज के लोगों को संबोधित भी किया। इसके पूर्व उन्हें फूल माला पहना स्वागत किया गया। 
विज्ञापन


भाजपा ने तीन राज्य में कुशवाहा को उपमुख्यमंत्री बनाया
सम्राट चौधरी ने कहा कि भाजपा ने हरियाणा एवं बिहार में प्रदेश अध्यक्ष कुशवाहा समाज के लोगों को बनाने का काम किया है। जबकि तीन राज्यों में समाज के लोगों को उपमुख्यमंत्री बनाने का काम किया गया है। शहीद जगदेव बाबू के शहादत को हम लोगों को भूलना नहीं है और जिस कांग्रेस की सरकार में उन्हें गोली मारा गया था। उसे पूरे देश से उखाड़ कर बाहर फेंकना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




1.5 करोड़ को पक्का मकान दिया जाएगा
सम्राट चौधरी ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्री राम का भव्य मंदिर बनकर तैयार हो गया है। अब बिहार में मां सीता का सीतामढ़ी में भव्य मंदिर बनेगा। लालू जी जब मुख्यमंत्री थे तब चारा खा गए और जब रेल मंत्री बने तो नौकरी खा गए। वहीं डॉक्टर सुनील कुमार ने दूर दराज से आए लोगों का अभिवादन किया और मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। डॉक्टर सुनील ने कहा कि 2 करोड़ गरीब तबके के लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना दिया गया और 1.5 करोड़ को पक्का मकान दिया जाएगा। जो किराए के मकान पर रहते हैं या अपनी जमीन नहीं है।

डॉ. सुनील को मंत्री बनाये जाने की मांग
पांच बार से बिहार शरीफ विधानसभा से विधायक रहें डॉ. सुनील कुमार को कुशवाहा समाज के लोग मंत्री बनाये जाने की मांग की, उनका कहना था कि लगातार समाज और क्षेत्र के लोगों के समस्यओं का विधायक जी अपने स्तर से निवारण करते आ रहें हैं। ऐसे में उन्हें अब मंत्रिमंडल में भी जगह मिलनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed