फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: RJD party tejaswi yadav targeted pm narendra modi chirag paswan statement against bihar government

Bihar : चिराग के बयान पर मचा सियासी बवाल, तेजस्वी ने भी ली चुटकी; कहा- पीएम को कहिये आ गया बिहार में जंगलराज

Sat, 12 Jul 2025 08:31 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 12 Jul 2025 08:31 PM IST
सार

Bihar :  चिराग पासवान ने पोस्ट करते हुए लिखा है- “बिहारी अब और कितनी हत्याओं की भेंट चढ़ेंगे? अब इस पर तेजस्वी यादव ने चिराग के साथ-साथ पीएम पर निशाना साधा है। उन्होंने  कहा कि चिराग पासवान को पीएम को यह बताना चाहिए कि बिहार में अब जंगलराज आ गया है।

विज्ञापन
Bihar News: RJD party tejaswi yadav targeted pm narendra modi chirag paswan statement against bihar government
चिराग पासवान और तेजस्वी यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में विधान सभा चुनाव में अभी थोड़ा वक्त है, लेकिन विगत कुछ दिनों से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान का बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर खुला बयान दे रहे हैं। वह स्पष्ट रूप से कह रहे हैं कि बिहार में अपराधिक घटनाएं बढ़ गई हैं, जिस पर बिहार सरकार को ध्यान देना चाहिए। यह बयान उस समय भी आया था जब 4 जुलाई को पटना के बड़े उद्योगपति गोपाल खेमका की हत्या हुयी थी। इससे पहले मुजफ्फरपुर में एक दलित बच्ची के साथ दुष्कर्म और पटना के पीएमसीएच में इलाज में लापरवाही से उसकी मौत की घटना पर उन्होंने नीतीश सरकार पर जमकर बरसे थे। उन्होंने उस घटना को “पूरे सिस्टम की विफलता” बताया था। अब एक बार फिर उन्होंने बिगड़े हुए लॉ एंड ऑर्डर को लेकर सरकार के खिलाफ तीखा बयान दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है कि “बिहारी अब और कितनी हत्याओं की भेंट चढ़ेंगे? समझ से परे है कि बिहार पुलिस की जिम्मेदारी क्या है?” 

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़िये-http://Interview: जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष ने प्रशांत किशोर को किया खारिज, बोले- अपना वोट बर्बाद नहीं करेंगे लोग

विज्ञापन

Bihar News: RJD party tejaswi yadav targeted pm narendra modi chirag paswan statement against bihar government
चिराग पासवान के शोशल मीडिया पर सरकार के खिलाफ किया गया पोस्ट - फोटो : अमर उजाला

बिहारी अब और कितनी हत्याओं की भेंट चढ़ेंगे
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने सोशल मीडिया पर बिहार सरकार को घेरते हुए लिखा है-  “बिहारी अब और कितनी हत्याओं की भेंट चढ़ेंगे? समझ से परे है कि बिहार पुलिस की जिम्मेदारी क्या है?” बिहार सरकार के खिलाफ एक सप्ताह में उन्होंने यह दूसरा बयान दिया है। दरअसल उनको बम से उड़ाने की धमकी देने के बाद उनका यह बयान आया है। शुक्रवार को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इसके बाद उनके मुख्य प्रवक्ता राजेश भट्ट ने सायबर थाना में प्राथमिकी भी दर्ज कराई थी। हालांकि चिराग पासवान का सोशल मीडिया पर सरकार के खिलाफ ऐसा लिखना फिलहाल राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग यह पूछने लगे हैं कि अब फिर चुनावी मौसम है और ऐसे में चिराग पासवान के द्वारा ऐसे बयान देने का क्या मतलब हो सकता है? कहीं यह लोक सभा का वाला राजनीतिक गेम तो नहीं? हालाँकि इस विषय पर पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेश भट्ट ने कहा कि बिहार पुलिस और राज्य में बढ़ते अपराधों को लेकर चिराग पासवान ने ऐसा लिखा है।
यह खबर भी पढ़िये-Bihar : बिहार चुनाव से पहले ही दीघा और गया शहरी सीट के मतदाता पिछड़े, जानिये चुनाव आयोग ने क्या आंकड़े जारी किये

पीएम को कहिये बिहार में अब जंगलराज आ गया है 
राज्य की बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर चिराग पासवान के बयान से विपक्ष को भी सत्तारूढ़ गठबंधन पर हमला करने का अवसर मिल गया है। आरजेडी, कांग्रेस और वाम दल पहले से ही बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर सरकार को घेरते रहे हैं, अब चिराग के इस बयान ने विपक्ष के सुर को और धार दे दी है। इस संबंध में नेता प्रतिपक्ष ने डबल इंजन की सरकार पर हमला करते हुए चिराग पासवान पर तंज कसा है। तेजस्वी यादव ने कहा है कि चिराग पासवान को इसकी शिकायत प्रधानमंत्री से करनी चाहिए और उन्हें बताना चाहिए कि बिहार में अब जंगलराज आ गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed