फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : rjd party mlc sunil singh accused pashupati paras as traitor of chirag paswan ram vilas paswan

Pashupati Paras: चिराग पासवान के चाचा को तेज प्रताप के मामा ने कहा- फुंके कारतूस को गद्दारी की सजा मिलनी ही थी

Wed, 20 Mar 2024 05:38 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 20 Mar 2024 05:38 PM IST
सार

Bihar News : माया मिली न राम... ऐसी स्थिति में अटक गए केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने वाले पशुपति कुमार पारस। कल लालू यादव के बड़े बेटे ने स्वागत की बात कही थी और अब राबड़ी देवी के मुंहबोले भाई ने उन्हें पासवान परिवार के प्रति गद्दार बता दिया।

विज्ञापन
Bihar News : rjd party mlc sunil singh accused pashupati paras as traitor of chirag paswan ram vilas paswan
सुनील सिंह और पशुपति पारस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने वाले पशुपति कुमार पारस पटना पहुंचे और मीडिया से दूरी  बनाते हुए अपनी पार्टी के बचे हुए कुछ लोगों के साथ बैठक भी की। चर्चा यह भी थी कि वह पटना आने के बाद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मिलकर एनडीए का साथ छोड़कर इंडिया महागठबंधन का दामन थामेंगे लेकिन ऐसी स्थिति में कुछ ऐसा हुआ कि माया मिली न राम। ऐसे में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के मुंहबोले भाई सुनील सिंह ने उन्हें न सिर्फ पासवान परिवार के प्रति गद्दार बता दिया बल्कि उन्हें फूंका हुआ कारतूस और फ्यूज बल्ब भी कह दिया।

विज्ञापन


विज्ञापन


पशुपति पारस को बताया फूंका हुआ कारतूस और फ्यूज बल्ब
सुनील सिंह ने कहा कि किसी के साथ गद्दारी करके उस पार्टी में गए और मतलब निकल गया तो पहचानते नहीं, उस तरह का उनके साथ कार्रवाई नहीं होना चाहिए था। फिर भी हम यह कहते हैं कि यह लोग भी असेसमेंट किया होगा कि वोट किसके साथ है। सुनील सिंह ने कहा कि यह लोग फूंका हुआ कारतूस है। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि ये लोग फ्यूज बल्ब हैं। अब उनको उनकी कोई अहमियत नजर नहीं आ रही होगी। इसलिए इनको दूध की मक्खी की तरह फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेज प्रताप यादव करेंगे स्वागत
एनडीए को त्याग कर इंडिया महागठबंधन का दामन थामने के सवाल पर सबसे पहले तेज प्रताप यादव उनका स्वागत करेंगे, इस सवाल पर सुनील सिंह ने कहा कि यह तेजप्रताप का बयान हो सकता है, लेकिन मेरा ओपिनियन वाही है जो मैंने कहा।

रोपा पेड़ बबूल का तो आम कहां से होये
सुनील सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय  नेतृत्व लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव का निर्णय  सर्वोपरि है। यह मेरा व्यक्तिगत बयान है और मैं यह कह रहा हूं कि जो व्यक्ति इस तरह से किसी पार्टी के साथ गद्दारी करते हुए, अपने भतीजे के साथ गद्दारी करते हुए सांसद को लेकर किसी के साथ चले गए तो ऐसे में उनको यह परिणाम भुगतना ही था। रोपा पेड़ बबूल का तो आम कहां से होये। उन्होंने अपनी बात को बार बार दुहराते हुए कह रहे थे कि यह मेरा व्यक्तिगत बयान है पार्टी का बयान नहीं है।


रोहिणी को लेकर भी कही बात
सुनील सिंह ने रोहिणी के चुनाव लड़ने को लेकर कहा कि  हमने कभी यह नहीं कहा कि रोहिणी जी का नोटिफाई हो चूका है और वही लड़ेंगे। सारण जिला के सभी लोगों ने यह मांग किया है कि रोहिणी के अलावे हमें कोई भी दूसरा उम्मीदवार स्वीकार नहीं है। वैसे हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव  आदरणीय हैं इनका जो निर्णय होगा हमें शिरोधार्य है।

अंतिम फैसला लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव का होगा
सुनील सिंह ने कहा कि सभी लोगों ने सर्वसम्मति से हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को अधिकृत कर दिया है कि महागठबंधन में किसको कितना सीट देना है, किसको किस सीट पर लड़ना है, किस योग्य उम्मीदवार को कहां खड़ा करना है, इन सबका निर्णय करने के लिए लालू प्रसाद यादव को सर्वसम्मति से अधिकृत कर दिया गया है। अंतिम निर्णय उनका और तेजस्वी यादव का होगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed