फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : RJD leader doctor already told that Covid vaccine can cause heart attack, what AstraZeneca admits

Vaccine : दो दिन पहले बिहार के डॉक्टर नेता ने किया था दावा- कोरोना के वैक्सीन के कारण हार्ट अटैक से लोग मर रहे

Tue, 30 Apr 2024 11:42 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 30 Apr 2024 11:42 AM IST
सार

Covishield Vaccine : पहले भी कई बार यह बात उठी थी, लेकिन यह इत्तफाक ही है कि दो दिन पहले ही बिहार के एक नेता और पेशेवर डॉक्टर ने दावा किया था कि कोरोना की वैक्सीन के कारण हार्ट अटैक हो रहे। अब वैक्सीन लाने वाली कंपनी ने क्या स्वीकारा है?

विज्ञापन
Bihar News : RJD leader doctor already told that Covid vaccine can cause heart attack, what AstraZeneca admits
राजद विधायक डॉ. मुकेश रौशन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीन दिन पहले राष्ट्रीय जनता दल के विधायक और तेजस्वी यादव के करीबी डॉ. मुकेश रौशन ने दावा किया था कि कोरोना वैक्सीन लेने वाले युवाओं में हार्ट अटैक का खतरा बढ़ गया है। और, हार्ट अटैक से मौत हो रही है। तब इस बयान की खूब चर्चा हुई थी। आज एक वैक्सीन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। वैक्सीन बनाने वाली कंपनी एस्ट्राजेनेका ने ब्रिटेन की अदालत में पहली बार माना है कि कोविड-19 की उसकी वैक्सीन से टीटीएस जैसे दुर्लभ साइड इफेक्ट हो सकते हैं।

विज्ञापन


शरीर में खून के थक्के जमने की वजह बनती है
टीटीएस यानी थ्रोम्बोसइटोपेनिया सिंड्रोम शरीर में खून के थक्के जमने की वजह बनती है। इससे पीड़ित व्यक्ति को स्ट्रोक, हृदयगति थमने जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। ब्रिटेन के हाईकोर्ट में पेश दस्तावेजों में एस्ट्राजेनेका ने साइड इफेक्ट्स की बात कबूल की है। हालांकि, वैक्सीन से होने वाले साइड इफेक्ट्स को स्वीकार करने के बाद भी कंपनी इससे होने वाली बीमारियों या बुरे प्रभावों के दावों का विरोध कर रही है। 
विज्ञापन


अब जानिए क्या कहा था राजद के डॉक्टर विधायक ने
विधायक डॉ मुकेश रोशन ने बताया कि जिन लोगों ने कोरोना वैक्सीन बनाने का काम किया है, उन लोगों ने उसका कंपोजिशन नहीं बताया। उन्होंने बताया कि मैं भी एक डाक्टर हूं मुझे पता है कि कोई भी दवा का कंपोजिशन होता है लेकिन आज तक इन लोगों ने कोरोना वैक्सीन का कंपोजिशन। आज हार्ड अटैक का केस बढ़ गया। कोरोना काल में इनलोगों ने डंडी मारने का काम किया है। और सवा सौ करोड़ देशवासियों को इंजेक्शन लगवाने का काम किया लेकिन आज लोग मर रहे हैं। राजद विधायक ने बताया कि पहले ऐसा कभी नहीं हुआ था जैसा अभी हो रहा। कोरोना वैक्सीन लेने के बाद लोगों में हार्ट अटैक का खतरा बढ़ गया है। इन लोगों ने कोरोना वैक्सीन के नाम पर देश के लोगों को ठगने का काम किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed