फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Retired doctor from Air Force commits suicide; Son said- Abbu was in depression because of mother

Bihar News : एयरफोर्स से रिटायर डॉक्टर ने जान दी; बेटा बोला- अम्मी की काली करतूत से डिप्रेशन में थे अब्बू

Mon, 12 Aug 2024 11:17 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 12 Aug 2024 11:17 AM IST
सार

Motihari News : पत्नी ने डॉ. शाह को छोड़ दिया था। मामला अदालत में भी पहुंचा। कोर्ट में डॉ. शाह की जीत हुई। लेकिन, पत्नी और ससुराल वाले पैसे को लेकर लगातार दबाव बना रहे थे। इस कारण डॉ. शाह काफी तनाव में रहते थे। अचानक उन्होंने ऐसा कदम उठा लिया...

विज्ञापन
Bihar News: Retired doctor from Air Force commits suicide; Son said- Abbu was in depression because of mother
डॉक्टर की मौत के बाद बरामद नोट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वी चंपारण के रक्सौल में भारतीय वायुसेना के सेवानिवृत हो चुके डॉक्टर मोहम्मद शाह ने अपनी जान दे दी। उनके कमरे में पंखे से लटकती हुई उनकी लाश मिली है। पुलिस को डॉक्टर की जेब से एक नोट भी मिला है। इसमें उन्होंने जो आरोप लगाया है, वह चौंकाने वाला है। डॉ. शाह ने मरने से पहले लिखा कि बीबी और ससुराल वालों से तंग हैं और अब जीना नहीं चाहते। इधर, घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आरोपियों की पूछताछ की कोशिश में है। इधर, डॉ. शाह 14 वर्षीय पुत्र ने बताया कि उसकी अम्मी और अब्बू के बीच कोर्ट में मुकदमा चल रहा था। इसमें अब्बू की जीत हुई थी। अम्मी के काली करतूतों के कारण अब्बू काफी डिप्रेशन में रहते थे। 

विज्ञापन


पत्नी छोड़कर चली गई थी
बताया जा रहा है कि रक्सौल थाना क्षेत्र लक्ष्मीपुर निवासी डॉ. मोहम्मद शाह इसी साल जनवरी माह में एयरफोर्स से सेवानिवृत हुए थे। इसके बाद उन्होंने अपने गांव लक्ष्मीपुर में ही एक दवा की दुकान खोला था। और, अपने दो बच्चों के साथ रहते थे। डॉ. शाह का संबंध उनकी पत्नी के साथ अच्छा नहीं था और वह इन्हें छोड़ चुकी थी। इससे मोहम्मद शाह का जीवन अशांत चल रहा था। वह घर पर अपने दो बच्चों के साथ रहते थे। परिजनों का कहना है कि पत्नी के कारण डॉ. शाह काफी तनाव में रहते थे। पत्नी के जाने का गम वह झेल नहीं पाए और पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। परिवार के लोगों ने इनको कमरे के पंखे से लटकते हुए देखकर कर हल्ला किया और भारी संख्या मे स्थानीय लोग एकत्र हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गयी।
विज्ञापन


साफिया और ससुराल वाले टॉर्चर करते थे
थानाध्यक्ष राजीव नंदन सिन्हा ने बताया कि मृतक के पॉकेट से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें इस बात का जिक्र है कि वह अपनी पत्नी साफिया और ससुराल वालों के तरफ से काफी टॉर्चर हो रहे हैं। इससे उनका मानसिक तनाव काफी बढ़ गया है, अब वे जीना नहीं चाहते। वहीं लोगों ने बताया कि मृतक की पत्नी डॉ. शाह के नौकरी के दौरान ही उनकी पत्नी किसी गैर मर्द के साथ भाग गई। न्यायालय मे मुकदमा भी चला। इसके बाद से लगातार पत्नी लगातार पैसे को लेकर डॉ. शाह पर दबाव बनाने लगी। इससे प्रताड़ित होकर उन्होंने आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed