फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Prisoner dies in Sitamarhi jail: Family alleges lynching: Bihar Police investigation

Bihar News: सीतामढ़ी जेल में कैदी की मौत पर बवाल, परिजन बोले- पीट-पीटकर मार डाला, प्रशासन ने ऐसा कहा

Wed, 21 May 2025 02:19 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 21 May 2025 02:19 PM IST
सार

Sitamarhi News: कैदी की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। पुलिस ने इन्हें समझाने की कोशिश की लेकिन किसी ने एक न सुनी। परिजन वरीय अधिकारियों से जेल प्रशासन पर कार्रवाई की मांग कर रहे।

विज्ञापन
Bihar News: Prisoner dies in Sitamarhi jail: Family alleges lynching: Bihar Police investigation
हंगामा कर रहे लोगों को समझाने में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीतामढ़ी के मंडल कारा में एक विचाराधीन कैदी की मौत के बाद हड़कंप मच गया। कैदी के परिजनों ने जमकर बवाल किया। परिजनों ने जेल प्रशासन पर हत्या का आरोप तक लगा दिया। परिजनों का कहना है कि मुकेश्वर राय जेल प्रशासन के पीट-पीटकर मार डाला। अब मामले को छिपाने के लिए तरह तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस ने 17 मई को पकटोला से मुकेश्वर राय को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। उसकी तबीयत बिगड़ने पर जेल प्रशासन ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर बवाल किया
मौत की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि मुकेश्वर को जेल में बेरहमी से पीटा गया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और अंततः उसकी जान चली गई। परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर बवाल किया, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। परिजन वरीय अधिकारी से न्याय की गुहार लगा रहे हैं। 
विज्ञापन

गोपालगंज में दो बसों के बीच भीषण टक्कर; इस स्कूल के छह बच्चे घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज
विज्ञापन
विज्ञापन

अचानक जेल के अंदर बीमार पड़ गया
मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर डीएसपी राम कृष्णा और डुमरा थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाकर मामला शांत कराया। एसडीपीओ (सदर) रामकृष्ण ने कहा कि शुरुआती जांच में पता चला कि कैदी अचानक जेल के अंदर बीमार पड़ गया और उसे सरकारी अस्पताल ले जाया गया। मंगलवार को उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल सकेगा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed