फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Collision between school and passenger bus in Gopalganj; Six children injured

Bihar News: गोपालगंज में दो बसों के बीच भीषण टक्कर; इस स्कूल के छह बच्चे घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज

Wed, 21 May 2025 01:31 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 21 May 2025 01:31 PM IST
सार

हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने कहा कि घायल बच्चों की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बस को जब्त कर लिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। 

विज्ञापन
Bihar News: Collision between school and passenger bus in Gopalganj; Six children injured
हादसे के बाद की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के छाप मोड के समीप में स्कूल बस और यात्री बस की जबरदस्त टक्कर हो गई। इसमें छह छात्र घायल हो गए हैं। इनका इलाज सीवान सदर अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि डीपी पब्लिक स्कूल अमलोरी सरासर, सिवान की बस बच्चों को लेकर मीरगंज से स्कूल जा रही थी तभी सामने से आ रही दूसरी बस में टक्कर हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।

विज्ञापन


इधर, घटना की सूचना मिलते ही मीरगंज पुलिस और हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। वहीं, मीरगंज पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर जांच शुरू कर दी और घायल बच्चों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती करवाया। 
विज्ञापन

यह भी पढ़ें: कोसी, सीमांचल समेत इन इलाकों में बारिश-वज्रपात का अलर्ट; मौसम विभाग ने कहा- सावधान रहें
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाता है कि स्कूल बस मीरगंज शहर से बच्चों को लेकर सिवान जा रही थी, इसी बीच सीवान की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही बस ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्कूल बस के परखच्चे उड़ गए। हादसा होने के बाद एनएच-531 पर कुछ देर के लिए जाम लग गयी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त बसों को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed