फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : PM visit patna Bihar, Narendra Modi targeted Congress party in meeting

PM Modi Bihar Visit : पीएम मोदी ने पटना में कांग्रेस की इतनी चर्चा क्यों की? जानिए, नेताओं से क्या-क्या पूछा

Krishan Ballabh Narayan कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Fri, 30 May 2025 05:01 AM IST
सार

Bihar News : पीएम मोदी का पटना एयरपोर्ट से लेकर भाजपा के प्रदेश कार्यालय तक भव्य रोड शो हुआ। रोड शो के बाद उन्होंने भाजपा के प्रदेश कार्यालय में  लगभग 2 घंटे तक बैठक की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर भी खूब सवाल-जवाब किए।

विज्ञापन
Bihar News : PM visit patna Bihar, Narendra Modi targeted Congress party in meeting
पटना में भजपा कार्यालय में पार्टी नेताओं के साथ पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में देश के प्रधानमंत्री आए और बाकी विषयों से अलग एक विषय कांग्रेस की हालत भी रही। आश्चर्य तो होगा ही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के नेताओं से पूछा कि कांग्रेस कहां से कहां तक कैसे पहुंच गई? देश की सबसे बड़ी पार्टी की हालत पर एक झटके में उन्होंने केस स्टडी करा दी। एक-एक कर सभी ने अपनी समझ से कारण गिनाए। फिर प्रधानमंत्री ने उन कारणों में से कई को स्वीकार करते हुए कहा- "बस, यही हमें नहीं करना है।" इसी दरम्यान उन्होंने एक कार्यकर्ता से प्रधानमंत्री तक के अपने सफर का उदाहरण देते हुए कहा कि इस पार्टी में यह संभव है। गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन, बिहटा एयरपोर्ट का वर्चुअल शिलान्यास और करीब साढ़े पांच किलोमीटर का रोड शो करने के बाद भाजपा कार्यालय में नेताओं से बात कर रहे थे।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़िए -PM Modi Bihar Visit: रेंज रोवर में क्यों बैठे रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी? पिछला रोड शो खुली जीप में किया था
विज्ञापन


बिहार चुनाव कैसे जीतेंगे, इसपर सुझाव भी मांगे
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भाजपा के प्रदेश कार्यालय में पूरे 2 घंटे तक रहे। ऑपरेशन सिंदूर की बधाई से लेकर बिहार चुनाव तक की चर्चा हुई। इस दौरान उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन की मजबूती और आगामी बिहार विधान सभा चुनाव को लेकर तैयारी किस तरह की होनी चाहिए, उन सारी बातों पर विस्तार से बातचीत की। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सरकार की उपलब्धियों को हर जन-जन और हर घर तक पहुंचाने की भी बात कही। उन्होंने यह भी कहा कि हर बूथ पर आपकी उपस्थिति हो यह भी जरूरी है। पीएम मोदी ने आगामी बिहार विधान सभा चुनाव में जीत सुनिश्चित कैसे हो इसपर वहां मौजूद कार्यकर्ताओं और नेताओं से सुझाव भी मांगे, फिर अपनी बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़िए -Bihar: पीएम मोदी के दौरे से पहले सीमा पर दो चीनी नागरिक गिरफ्तार, फोन से मिले भारत विरोधी वीडियो

धैर्य का मंत्र दिया, उदाहरण भी साथ-साथ समझाते गए
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यकर्ताओं और नेताओं को धैर्य रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि मैंने धैर्य रखा तो मुझे क्या मिला यह आपलोग देख ही रहे हैं। पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं से पूछा कि कांग्रेस का पतन क्यों हुआ? कार्यकर्ताओं ने जवाब दिया कि कांग्रेस का पतन परिवारवाद और भ्रष्टाचार के कारण हुआ। तब मोदी जी ने कहा कि आप इन सब से बातों से बच कर रहिये और मजबूती से संगठन को आगे बढ़ाने पर ध्यान दीजिये। हर बूथ पर आपका नियंत्रण हो इसके लिए जरुरी है कि आपलोग हर वोटर से मिलिए। इनसे मिलकर उनकी समस्याओं को समझिये और बिहार सरकार और केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाईये। सरकार की योजनाओं का लाभ जन-जन तक कैसे पहुंचे इस बात पर ध्यान दीजिये। लोगों से बेहतर संबंध बनाईये और जमीं से जुड़ कर रहिये। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि चुनाव में कम से कम खर्च हो इस बात पर भी ध्यान देना चाहिए। पार्टी का मूल मंत्र यह है कि कम से कम खर्च कर हम अपने संगठन को ज्यादा से ज्यादा मजबूत कर सकें और लोगों के दिल में हम अपना विश्वास बना सकें, इस बात का हमें ख्याल रखना चाहिए।


                             

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed