फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Online attendance of teachers started in Gopalganj, education department tightened grip

Bihar News : शिक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी बननी शुरू, मनमाने ढंग से स्कूल आनेवाले शिक्षकों पर विभाग ने कसा शिकंजा

Tue, 25 Jun 2024 10:12 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 25 Jun 2024 10:12 AM IST
सार

Bihar : शिक्षा विभाग के आदेश पर सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी बननी शुरू हो गई। इसको लेकर जिला शिक्षा विभाग की ओर से तैयारी की जा चुकी है। पहले चरण में मगलवार यानी 25 जून से ऑनलाइन हाजिरी बनाने का कार्य शुरू हो गया है।

विज्ञापन
Bihar News : Online attendance of teachers started in Gopalganj, education department tightened grip
गोपालगंज - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

गोपालगंज जिले के विभिन्न प्रखंडों में स्थित सरकारी स्कूलों में शिक्षा विभाग के आदेश पर शिक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी बननी मंगलवार से शुरू हो गई। इसको लेकर जिला शिक्षा विभाग की ओर से तैयारी की जा चुकी है। पहले चरण में मगलवार यानी 25 जून से ऑनलाइन हाजिरी बनाने का कार्य शुरू हो गया। इसमें जिले में सभी प्रकार के हजारों शिक्षकाें को शामिल किया गया है। सभी शिक्षकों को पूर्व में ही कहा गया था कि 24 जून तक उन्हें अपना रजिस्ट्रेशन ई-शिक्षाकाेष पाेर्टल पर कर लेना है। डीइओ सुभाष कुमार गुप्ता ने सभी बीइओ को यह जिम्मा दिया था कि वे प्रधानाध्यापकों से समन्वय स्थापित कर सभी शिक्षकों का रजिस्ट्रेशन पाेर्टल पर कराना सुनिश्चित करें। सभी प्रधानाध्यापक व शिक्षकों को कहा गया है कि वे प्ले स्टाेर से ई-शिक्षाकोष एप अपने मोबाइल में इंस्टॉल कर लें। इसमें अपनी आइडी की मदद से रजिस्ट्रेशन कर लॉगइन करें।

विज्ञापन


 निदेशालय स्तर से की जाएगी निगरानी 
शिक्षा विभाग की ओर से कहा गया है कि अब सरकारी स्कूलाें में पढ़ाने वाले सभी शिक्षकों की हाजिरी एप से ही बनेगी। इसकी मॉनिटरिंग निदेशालय स्तर से की जाएगी। शिक्षक स्कूल पहुंचने के बाद ई-शिक्षाकाेष पोर्टल के माध्यम से उपस्थिति दर्ज कराएंगे। शाम काे छुट्टी हाेने के बाद निकलते समय एप पर मार्क आउट करना हाेगा। यह एप स्कूल परिसर से 500 मीटर के दायरे में ही काम करेगा। इस एप की मदद से शिक्षक के स्कूल पहुंचने और वहां से निकलने के प्रतिदिन की जानकारी निदेशालय को मिल जाएगी। विलंब होने की स्थिति में निदेशालय सीधे कार्रवाई करेगा। डीइओ ने कहा कि सभी शिक्षकों को अनिवार्य रूप से इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर हाजिरी बनाना होगा। इससे मनमाने तरीके से स्कूल आने और जल्दी निकल जाने वाले शिक्षकों पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है।
विज्ञापन


भागम भाग में शिक्षक पहुंचे स्कूल, एप ने दिया धोखा
जिले के बहुत से शिक्षक मंगलवार को भागम भाग की स्थिति में अपने विद्यालय पहुंचे। शिक्षक नियत समय पर अपने विद्यालय तो पहुंच गए लेकिन पहुंचने के बाद ई शिक्षाकोष एप ने उन्हें धोखा दे दिया। विद्यालय में नियत समय पर पहुंचने के बाद ऐप खुल नहीं रहा था। बहुत से शिक्षक एप में अपनी उपस्थिति नहीं बना पाए जिसका प्रमुख कारण नेटवर्क, लोकेशन और एप का लॉगिन नही होना रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed