फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Murder of youth in Saharsa: Headless body found: Bihar Police investigation: Crime News in Hindi

Bihar News: सहरसा में युवक की निर्मम हत्या; हत्या कर सड़क किनारे फेंका धड़, सिर को अपने साथ ले गए अपराधी

Sun, 13 Apr 2025 10:19 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 13 Apr 2025 10:19 AM IST
सार

Saharsa News: लोगों का कहना हैकि अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ा हुआ है। वह खुलेआम वारदात को अंजाम दे रहे हैं। फास्ट विक्रेता की निर्मम हत्या से गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और हत्यारे की गिरफ्तारी करे। 

विज्ञापन
Bihar News: Murder of youth in Saharsa: Headless body found: Bihar Police investigation: Crime News in Hindi
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहरसा के पतरघट थाना क्षेत्र के गोलमा फ़ोरसाहा सड़क किनारे सिर कटी लाश मिलने से हड़कंप मच गया। शनिवार मध्य रात्रि इस वारदात की सूचना पर पतरघट थाना पुलिस पहुंची तो दंग रह गई। सड़क किनारे केवल युवक का धड़ पड़ा था। सिर गायब थे। पुलिस को जांच में पता चला कि निर्मम हत्या के बाद अपराधी युवक का सिर काटकर उसे अपने साथ ले गए। पुलिस ने फॉरेंसिक और डॉग स्क्वॉड टीम की मदद से मामले की जांच में जुट गई। 

विज्ञापन


मृतक की पहचान गोलमा गांव के निवासी निर्मल साह के रूप में हुई है। वह फास्ट फूड की दुकान चलाता था। लोगों का कहना है कि सिर को कहीं अपराधियों ने पहचान छिपाने के उद्देश्य से घटनास्थल से कुछ दूरी पर बह रहे शीतलपट्टी धार में न फेंक दिया हो। पुलिस सभी बिंदुओं पर छानबीन कर रही है। परिवार वालों ने धड़ देखकर निर्मल साह की पहचान की है।इधर, जिले के चार अलग अलग थानों की पुलिस मृतक के सिर को खोजने में जुटी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

मृत निर्मल साह के बड़े बेटे रवि कुमार ने बताया कि उनके पिता हर रोज की तरह शनिवार के दिन दोपहर तीन से चार बजे के बीच गोलमा थाना क्षेत्र के ही फोरसाहा के समीप फास्ट फूड बेचने गए थे। रोजाना रात नौ बजे तक वह घर लौट आते थे। शनिवार रात 10 बजे तक घर नहीं लौटे तो परिवार वालों ने खोजबीन शुरू की। इस बीच उनके मोबाइल पर फोन भी किया लेकिन वह उठा नहीं रहे थे। इसके बाद हमलोग ग्रामीणों की मदद से उनकी खोजबीन की तो फोरसाहा के सड़क किनारे उनकी सिर कटी लाश देख सन्न रह गए। रवि कुमार ने बताया कि पुलिस से अपील है कि वह इस मामले को गंभीरता से ले और हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी करे। पुलिस का कहना है कि सिर की तलाश जारी है। धड़ को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हत्यारे की तलाश में छापेमारी चल रही है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। 


यह भी पढ़ें: जेसीओ और उनकी पत्नी के साथ बर्बरता पर सेना नाराज, डीजीपी से शिकायत की तब निलंबित हुए थानेदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed