फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Murder of married woman in Purnia: Maternal family accused of dowry death: Bihar Police investiga

Bihar News: 25 लाख नहीं देने पर विवाहिता को मार डाला, मायके वाले बोले- ससुराल वालों ने गला दबाकर मार डाला

Thu, 06 Mar 2025 10:51 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 06 Mar 2025 10:51 AM IST
सार

मायके वालों ने बताया कि मारपीट से तंग आकर तीन-चार दिन से साबिया खाना नहीं खा रही थी। बुधवार को सास, ससुर और लड़के ने पहले साबिया के साथ मारपीट की, उसके बाद गला दबाकर हत्या कर दी। फिर बेहोशी हालत में पूर्णिया जीएमसीएच में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
Bihar News: Murder of married woman in Purnia: Maternal family accused of dowry death: Bihar Police investiga
परिजनों ने न्याय की गुहार लगाई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्णिया दहेज में 25 लाख की मांग पूरी नहीं करने पर एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई। आत्महत्या के रूप देने के लिए ससुराल वालों ने शव को फंदे से लटका दिया। घटना के बाद विवाहिता के परिजनों ने जब विरोध किया तो ससुराल वालों ने जमकर पिटाई कर दी, जिससे विवाहिता के पिता सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामला को शांत कराया, साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। घटना मरंगा थाना क्षेत्र के लालगंज मिल्की की है। मृतका की पहचान फलका थाना क्षेत्र के सालेपुर निवासी आजाद आलम की पुत्री साबिया खातून (21 वर्ष) के रूप में हुई हैं।

विज्ञापन


घटना के संबंध में मृतका की भाभी शबाना खातून ने बताया कि मेरी ननद साबिया खातून और लालगंज मिल्की निवासी मोहम्मद हसन के पुत्र मोहम्मद सैफ से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसको लेकर आठ माह पूर्व दोनों भाग कर शादी कर ली। शादी के एक माह तक सब कुछ ठीक रहा। साबिया के पिता आजाद आलम का ईंट का भट्ठा है। इसी लोभ के कारण एक माह बाद से ही 25 लाख रुपये दहेज की डिमांड करने लगे। जिसको लेकर परिजनों के द्वारा 2.50 लाख का सामान भी दिया गया। उसके बाद भी ससुराल पक्ष लोभ में आकर साबिया के साथ मारपीट करते रहते थे और घर से पैसा मनाने का दबाव डालते रहता था। मारपीट से तंग आकर तीन-चार दिन से साबिया खाना नहीं खा रही थी। बुधवार को सास, ससुर और लड़के ने पहले साबिया के साथ मारपीट की, उसके बाद गला दबाकर हत्या कर दी। फिर बेहोशी हालत में पूर्णिया जीएमसीएच में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन


जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृत घोषित होने के बाद ससुराल पक्ष पूर्णिया जीएमसीएच से लाश लेकर फरार हो गया। लालगंज पहुंचने पर मृतका के घर वालों को घटना की जानकारी दी। सूचना विवाहिता की परिजन लालगंज मिलकर पहुंचे और घटना के बारे में पूछा तो परिजनों के साथ ही ससुराल वाले मारपीट करने लगे। वही मार्केट की घटना की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामला को शांत कराया, साथ ही लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। मारपीट में घायल मृतिका के पिता सहित सभी लोगों को इलाज के लिए पूर्णिया जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जहां पिता की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है। वहीं घटना को लेकर मरंगा थाना पुलिस ने बताया कि विवाहिता की मौत को लेकर आवेदन देने के लिए कहा गया। आवेदन मिलने पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed