फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News more than 150 people fell ill after eating feast food in Sheohar district

बिहार पंचायत चुनाव: शिवहर में मुखिया प्रत्याशी की दावत खाकर 150 से अधिक लोग हुए बीमार

Thu, 21 Oct 2021 03:15 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवहर Published by: देव कश्यप Updated Thu, 21 Oct 2021 03:15 AM IST
सार

शिवहर के ताजपुर पंचायत में एक मुखिया प्रत्याशी ने बुधवार को नामांकन के बाद दावत का आयोजन किया था, जिसमें खाने के बाद 150 से अधिक लोग बीमार पड़ गए।  प्रभावित लोगों में बच्चों की संख्या अधिक है।

विज्ञापन
Bihar News more than 150 people fell ill after eating feast food in Sheohar district
भोज में खाने के बाद 150 से ज्यादा लोग पड़े बीमार (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

बिहार में इन दिनों पंचायत चुनाव को लेकर ग्रामीण इलाकों में चुनावी सरगर्मियां तेजर है। इसी बीच उत्तर बिहार के शिवहर जिले में एक मुखिया प्रत्याशी द्वारा आयोजित भोज में खाने के बाद 150 से ज्यादा लोगों के बीमार होने की खबर सामने आई है।

विज्ञापन


मुखिया प्रत्याशी ने नामांकन के बाद दिया था भोज
शिवहर के ताजपुर पंचायत में एक मुखिया प्रत्याशी ने बुधवार को नामांकन के बाद दावत का आयोजन किया था, जिसमें खाना खाने के बाद 150 से अधिक लोग बीमार पड़ गए।  प्रभावित लोगों में बच्चों की संख्या अधिक है। फूड प्वाइजनिंग की वजह से देर रात तक शिवहर सदर अस्पताल में मरीजों को भर्ती कराने का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन


सदर अस्पताल में कम पड़ गए बेड
सदर अस्पताल में इतने मरीजों के लिए बेड उपलब्ध नहीं होने की वजह से कई मरीजों को फर्श पर ही लेटाकर इलाज किया जा रहा है। उधर घटना की सूचना मिलते ही जिला और पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी सदर अस्पताल पहुंचकर स्थिति संभालने की कोशिश की। इस घटना से ताजपुर पंचायत में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवहर के एसडीपीओ संजय कुमार पांडे ने बताया कि एक मुखिया प्रत्याशी ने नामांकन के बाद शाम में मछली-चावल का भोज भोज दिया गया था। इसे खाने के बाद लोगों की तबीयत बिगड़ गई। बीमार लोगों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिवहर थानाध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद ने बताया कि सदर अस्पताल में इलाज के लिए करीब डेढ़ सौ लोग पहुंच चुके हैं। डॉक्टरों के अनुसार सभी का इलाज चल रहा है और किसी की गंभीर स्थिति नहीं है। 


खाने के दो घंटे के अंदर शुरू हुई उल्टी-दस्त
भोज खाने के दो घंटे के अंदर ही कुछ लोगों को उल्टी और दस्त की शिकायत शुरू हो गई। अस्पताल में भर्ती एक मरीज ने बताया कि अधिकतर लोगों को उल्टी-दस्त की शिकायत है। रात 12 बजे भी अस्पताल में मरीजों के पहुंचने का सिलसिला जारी था। सदर अस्पताल के स्वास्थ्य प्रबंधक ने बताया कि डेढ़ सौ से अधिक मरीज अभी तक पहुंच चुके हैं और सभी का प्रारंभिक इलाज चल रहा है। बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed