फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Monsoon session starts from 21st July bihar election 2025 bihar election commission

Bihar : मानसून सत्र से पहले सभापति अवधेश नारायण सिंह ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, 21 जुलाई से शुरू हो रहा सदन

Thu, 17 Jul 2025 06:05 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 17 Jul 2025 06:05 PM IST
सार

Bihar : बिहार विधान सभा चुनाव होने में कुछ समय शेष रह गए हैं। इस चुनाव से पहले मानसून सत्र शुरू हो रहा है। मानसून सत्र शुरू होने की तिथि पहले से स्पष्ट है। 

विज्ञापन
Bihar News: Monsoon session starts from 21st July bihar election 2025 bihar election commission
बैठक में शामिल बिहार विधान परिषद् के सभापति अवधेश नारायण सिंह के साथ अन्य। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार विधान परिषद् का मानसून सत्र सोमवार, 21 जूलाई से शुरू हो रहा है, जो 25  जुलाई तक चलेगा। बिहार विधान परिषद् के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने मानसून सत्र से पूर्व सर्वदलीय बैठक बुलाई। इस बैठक में सभी दलों के नेता शामिल हुए। बैठक में मानसून सत्र (210वें) के सुगम एवं सफल संचालन पर चर्चा की गई। सभापति अवधेश नारायण सिंह ने सभी दलों के नेताओं से आगामी सत्र के कुशल, सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन हेतु सार्थक सहयोग देने की अपील की।

विज्ञापन


इस बैठक में संसदीय कार्य विभाग के मंत्री विजय कुमार चौधरी, उप सभापति प्रो.(डॉ.) राम वचन राय, सदन उप नेता प्रो.(डॉ.) राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, मुख्य सचेतक सत्तारूढ़ दल संजय कुमार सिंह, मुख्य सचेतक विरोधी दल अब्दुल बारी सिदि्दकी, सचेतक सत्तारूढ़ दल रीना देवी, सदस्य बिहार विधान परिषद् नवल किशोर यादव, विरेन्द्र नारायण यादव, डॉ. मदन मोहन झा, संजय कुमार सिंह, श्रीभगवान सिंह कुशवाहा,  शशि यादव और बिहार विधान परिषद् के सचिव अखिलेश कुमार झा शामिल हुए। उक्त बात की जानकारी बिहार विधान परिषद के जन संपर्क पदाधिकारी अजीत रंजन  ने दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed