फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Medical student commits suicide in Patna girls hostel. bihar police.

Bihar News : राजधानी में मेडिकल की छात्रा ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 22 Dec 2023 11:25 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 22 Dec 2023 11:25 AM IST
सार

Suicide Case : मेडिकल की तैयारी कर रही एक छात्रा ने अपने कमरे में बंद होकर फांसी लगा ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची लेकिन पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइडल लेटर बरामद नहीं हुआ है।  

विज्ञापन
Bihar News : Medical student commits suicide in Patna girls hostel. bihar police.
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी पटना में गर्ल्स हॉस्टल में एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका मेडिकल की तैयारी करती थी। घटना एसकेपुरी थाना क्षेत्र की उत्तरी आनंदपुरी की है। मृतका शिवांगी सिंह थी जो छपरा की रहने वाली थी।

विज्ञापन


मेडिकल की तैयारी कर रही थी छात्रा 
घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि पुलिस को सूचना मिली कि उत्तरी आनंदपुरी में गुरुवार रात गर्ल्स हॉस्टल में मेडिकल की तैयारी कर रही एक छात्रा ने सुसाइड कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल से किसी प्रकार का कोई  सुसाइड नोट नहीं मिला है। घटना की तह तक पहुंचने के लिए पुलिस ने वहां रह रही अन्य छात्राओं से भी पूछताछ की। छात्राओं ने बताया कि शिवांगी एक साल से पटना में रहकर पढ़ाई कर रही थी।
विज्ञापन


परिजनों का कॉल रिसीव नहीं होने पर हुई आशंका 
पुलिस का कहना है कि शिवांगी जिस कमरे में रहती थी उसके साथ एक अन्य लड़की भी उसके साथ रहती है। गुरूवार की शाम में शिवांगी के परिजनों ने उसके मोबाइल पर कई बार कॉल किये, लेकिन शिवांगी ने कॉल रिसीव नहीं किया। फिर उसके परिजनों ने शिवांगी के रूममेट को फोन किया और शिवांगी के कॉल रिसीव नहीं करने की वजह पूछा। रूममेट का कहना है कि जिस समय मुझे कॉल आया था उस समय मैं कमरे में नहीं। जब कमरे में आई तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज देने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो दरवाजा तोड़ दिया गया। दरवाजा टूटते ही जैसे लोग अंदर घुसे, तो देखा कि शिवांगी सिंह फंदे से लटकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस 
एसकेपुरी थाना की पुलिस का कहना है कि घटनास्थल से किसी प्रकार का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल परिजनों से पूछताछ की जा रही है।थानाध्यक्ष का कहना है कि पुलिस शिवांगी के मोबाइल को खंगाल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed