JP Nadda Bihar Visit LIVE: पटना में जेपी नड्डा के सामने सीएम नीतीश कुमार बोले- दो बार गलती हुई, उधर चले गए हम
{"_id":"66da9989986d7998830cb511","slug":"bihar-news-live-places-to-visit-union-minister-jp-nadda-bihar-visit-live-igims-patna-gaya-muzaffarpur-2024-09-06","type":"live","status":"publish","title_hn":"JP Nadda Bihar Visit LIVE: पटना में जेपी नड्डा के सामने सीएम नीतीश कुमार बोले- दो बार गलती हुई, उधर चले गए हम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fri, 06 Sep 2024 08:20 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Fri, 06 Sep 2024 08:20 PM IST
खास बातें
Bihar News : केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा बिहार दौरे पर हैं। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने उन्हें पटना, भागलपुर, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा आदि को बड़ी सौगातें देने के लिए भेजा है। वह भाजपा अध्यक्ष के रूप में बैठक भी करेंगे।
विज्ञापन
जेपी नड्डा पहुंचे पटना।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
लाइव अपडेट
08:09 PM, 06-Sep-2024
जेपी नड्डा को सम्मानित करते गया के डीएम।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
बिहार के लोगों ने ऐसा सोचा नहीं था
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि पहले लोगों ने फोर लेन सड़क नहीं देखि होगी, पहले सड़क ट्रक के नीचे और सड़क उपर हुआ करती थी, लेकिन आज आज फोर लेन, सिक्स लेन पर गाड़ी सरपट दौड़ रही है, ऐसा कभी बिहार के लोगों ने सोचा नहीं था। बिहार के सीवान, झंझारपुर, बक्सर, जमुई समेत विभिन्न जिलों में 250 करोड़ की लागत से मेडिकल कालेज खोला जा रहा है। कभी लोगों ने सोचा नही था कि बिहार में स्वास्थ्य के क्षेत्र में नई क्रान्ति आएगी, यह सोच देश के पीएम नरेंद्र मोदी की है। जेपी नड्डा ने कहा कि गया का सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल दिल्ली के तर्ज पर है। अब दिल्ली को गया में ला दिया गया है। बिहार के विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2024-25 में 60 हजार करोड़ रुपए विकास के लिए दिए हैं।

07:58 PM, 06-Sep-2024
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
जेपी नड्डा ने राजद पर साधा निशाना, कहा- ....नहीं तो मुरेठा वाले आ जाएंगे
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास का पिटारा खुल रहा है। विकास के क्षेत्र में बिहार लंबी छलांग लगा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर देश और बिहार में विकास देखना चाहते हैं तो इस मंच पर बैठे लोग बदलना नहीं चाहिए, नहीं तो मुरेठा वाले आ जाएंगे। क्या आप चाहते हैं कि फिर से विकास की गति खत्म हो जाए।

07:16 PM, 06-Sep-2024
जेपी नड्डा पहुंचे गया।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
केन्द्रीय मंत्री सह भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे गया
केन्द्रीय मंत्री सह भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गया पहुंचे, जहां उन्होंने सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन किया। इस मौके पर उनके साथ उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डे भी मौजूद थे।

06:39 PM, 06-Sep-2024
अन्य स्वीकृत मेडिकल कॉलेज भी बनकर हो जाएंगे शुरू
सुपौल के राघोपुर रेफरल अस्पताल बनने पर स्थानीय विधायक अनिरुद्ध प्रसाद यादव ने कहा कि इस अस्पताल में भवन की बहुत कमी थी। जिसके लिए यहां के प्रभारी ने कई बार बताया। उसके बाद मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव के सहयोग से आज अस्पताल भवन बना है। हमारी सरकार शुरुआत से ही स्वास्थ्य विभाग के बेहतरी के लिए काम कर रही है। पहले बिहार में चार मेडिकल कॉलेज थे और अभी 12 चालू है। इसके अतिरिक्त भी मेडिकल कॉलेज स्वीकृत हुए हैं, जो बहुत जल्द बनकर चालू हो जाएंगे।

05:54 PM, 06-Sep-2024
सुपौल में साढ़े तीन करोड़ रुपए की लागत से बने नवनिर्मित 50 बेड के अस्पताल भवन का उद्घाटन
सुपौल के राघोपुर रेफरल अस्पताल में साढ़े तीन करोड़ रुपए की लागत से बने नवनिर्मित 50 बेड के अस्पताल भवन का उद्घाटन किया गया। इसके अतिरिक्त सदर अस्पताल भवन के ऊपरी तल पर दवा भंडार कक्ष का भी उद्घाटन किया गया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, सूबे के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय सहित अन्य मंत्रियों ने पटना से वीडियो कान्फ्रेंसिंग से किया। इधर, जिलाधिकारी कौशल कुमार और पिपरा विधायक रामविलास कामत भी इस कार्यक्रम में वीडियो कान्फ्रेंसिंग से जुड़े। राघोपुर में उद्घाटन के बाद दोपहर करीब 2:55 बजे निर्मली विधायक अनिरुद्ध प्रसाद यादव द्वारा रेफरल अस्पताल पहुंचकर नवनिर्मित भवन पर लगे शिलापट्ट का अनावरण फीता काटकर किया गया।

05:01 PM, 06-Sep-2024
मंत्री स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण भारत सरकार जेपी नडडा ने ऑनलाइन किया उद्घाटन
सहरसा जिले के सलखुआ प्रखंड के कबीरा पंचायत स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कबिराधाप का बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और मंत्री स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण भारत सरकार जेपी नडडा ने ऑनलाइन उद्घाटन किया। इस दौरान राजद विधायक यूसुफ सलाउद्दीन व प्रखंड प्रमुख सरिता संगम एवं चिकित्सक प्रेम शंकर ने संयुक्त रूप से कबिराधाप स्तिथ अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के शिलापट्ट का विधिवत लोकार्पण किया।

03:44 PM, 06-Sep-2024
भागलपुर पहुंचे जेपी नड्डा, खूब हुआ स्वागत
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा आईजीआईएमएस पटना के समारोह से निकलने के बाद भागलपुर पहुंच गये हैं। पटना एयरपोर्ट से वह हेलीकॉप्टर के जरिए भागलपुर पहुंचें। भागलपुर एयरपोर्ट के हेलीपैड से निकलने के बाद वह मायागंज स्थित जवाहर लाल नेहरु मेडिकल कॉलेज अस्पताल जाएंगे। जेपी नड्डा के साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी हैं।
02:49 PM, 06-Sep-2024
भागलपुर पहुंच रहे हैं जेपी नड्डा
जे पी नड्डा भागलपुर के तिलकामांझी में बने 200 करोड़ के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही वह मॉडल अस्पताल, नारायणपुर पीएचसी, बिहपुर पीएचसी भवन, खरिक सीएचसी अस्पताल के भवन की सौगात भी देंगे। कुछ ही देर में वह वहां पहुंचने वाले हैं।

01:50 PM, 06-Sep-2024
भागलपुर रवाना हो रहे जेपी नड्डा, जानें वहां क्या है
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा आईजीआईएमएस पटना के समारोह से निकलने के बाद भागलपुर रवाना हो रहे हैं। पटना एयरपोर्ट से वह हेलीकॉप्टर के जरिए भागलपुर पहुंचेंगे। भागलपुर एयरपोर्ट के हेलीपैड से निकलने के बाद वह मायागंज स्थित जवाहर लाल नेहरु मेडिकल कॉलेज अस्पताल जाएंगे।

01:25 PM, 06-Sep-2024
जेपी नड्डा ने बतया- पीएम मोदी दरभंगा आएंगे
केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार आने को आतुर हैं। वह दरभंगा में एम्स का जल्द से जल्द शिलान्यास करना चाहते हैं ताकि मिथिलांचल समेत पूरे बिहार के लोगों को अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रयासों की प्रशंसा के साथ अपनी बात खत्म की।