फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   chaibasa-pds-ration-card-verification-new-rules Jharkhand News

झारखंड न्यूज: एक अक्तूबर से स्मार्ट PDS लागू: छह महीने राशन नहीं लिया तो कार्ड होगा निष्क्रिय; ई-केवाईसी जरूरी

Wed, 09 Sep 2026 10:19 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला रांची Published by: तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी Updated Wed, 09 Sep 2026 10:19 PM IST
सार

झारखंड में एक अक्तूबर से नई स्मार्ट-पीडीएस प्रणाली लागू होगी। छह महीने तक राशन नहीं लेने वाले कार्डों को निष्क्रिय किया जाएगा। निष्क्रिय कार्ड को दोबारा सक्रिय कराने के लिए तीन महीने के भीतर ई-केवाईसी और जरूरी सत्यापन कराना अनिवार्य होगा।

विज्ञापन
chaibasa-pds-ration-card-verification-new-rules Jharkhand News
पीडीएस दुकान। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड खाद्य, सार्वजनिक वितरण और उपभोक्ता मामले विभाग एक अक्तूबर से नई स्मार्ट-पीडीएस प्रणाली लागू कर रहा है। इस व्यवस्था के माध्यम से निष्क्रिय राशन कार्डों तथा दोहरी प्रविष्टि वाले लाभार्थियों की स्वतः पहचान कर उन्हें निष्क्रिय किया जाएगा। प्रशासन ने जिले के सभी राशन कार्डधारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपने कार्ड से जुड़ी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी करने के निर्देश दिए हैं। पात्र लाभार्थियों को पारदर्शी और सुचारू रूप से अनाज वितरण सुनिश्चित करने के लिए विभाग राशन कार्डों का नियमित सत्यापन और ई-केवाईसी अभियान चला रहा है।
विज्ञापन


 छह महीने राशन न लेने पर कार्ड होगा निष्क्रिय
जिन राशन कार्डों के जरिये पिछले छह महीने से खाद्यान्न का उठाव नहीं हुआ है, विभाग उन्हें हर महीने की 21 तारीख को चिह्नित कर निष्क्रिय करेगा। इसके बाद, अगले महीने की 1 तारीख से संबंधित राशन कार्ड स्वतः निष्क्रिय हो जाएगा। प्रशासन ने सभी पात्र राशन कार्डधारियों से कहा है कि वे निकटतम उचित मूल्य की दुकान से नियमित रूप से खाद्यान्न प्राप्त करें। कार्डधारक राशन दुकानदारों से मिलकर अपने राशन कार्ड की वर्तमान स्थिति की जानकारी भी ले सकते हैं।
विज्ञापन


 तीन महीने के भीतर ई-केवाईसी कराना अनिवार्य
निष्क्रिय श्रेणी में डाले गए राशन कार्डों को पुनः क्रियाशील कराने के लिए विभाग लाभार्थियों को तीन महीने की समय-सीमा दे रहा है। इस तय समय में कार्डधारियों को ई-केवाईसी और आवश्यक सत्यापन कराना होगा। यदि तय अवधि के भीतर सत्यापन प्रक्रिया पूरी नहीं होती, तो विभाग संबंधित राशन कार्ड को स्थायी रूप से रद्द कर देगा। जिन लाभार्थियों का कार्ड निष्क्रिय हो चुका है या ऐसी संभावना है, वे जल्द अपने नजदीकी उचित मूल्य की दुकान या विभागीय केंद्र पर जाकर ई-केवाईसी करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बिहार: जमुई में स्कूली बच्चों से भरे टेम्पू की ट्रैक्टर से जोरदार टक्कर, छह घायल; चालक की हालत गंभीर

 दोहरी प्रविष्टि वाले कार्डों पर कार्रवाई
विभाग आधार आधारित मिलान प्रक्रिया के जरिये दोहरी प्रविष्टि वाले लाभार्थियों की पहचान भी कर रहा है। ऐसे डुप्लीकेट लाभार्थियों के नाम अस्थायी रूप से निष्क्रिय किए जा रहे हैं। विभाग इस बात की सूचना परिवार के मुखिया के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से भेज रहा है। यदि तय समय में ई-केवाईसी और सत्यापन नहीं कराया जाता, तो लाभार्थी का नाम राशन कार्ड से हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed