{"_id":"667fdf406a83fe6e7a012e74","slug":"bihar-news-jdu-party-executive-president-sanjay-jha-came-with-nitish-kumar-after-bjp-party-leader-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sanjay Jha : नीतीश कुमार ने किसे बनाया जदयू का कार्यकारी अध्यक्ष; संजय झा कैसे भाजपाई से बने जदयू के कर्णधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sanjay Jha : नीतीश कुमार ने किसे बनाया जदयू का कार्यकारी अध्यक्ष; संजय झा कैसे भाजपाई से बने जदयू के कर्णधार
Sat, 29 Jun 2024 03:47 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Sat, 29 Jun 2024 03:47 PM IST
सार
Bihar : संजय झा की सलाह पर ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजद को छोड़कर भाजपा के साथ आने पर राजी हुए थे। लोकसभा चुनाव में एनडीए के साथ आने के कारण भाजपा की सीट कम जरूर हुई, लेकिन सही अर्थों में इससे जदयू और भारतीय जनता पार्टी दोनों को फायदा हुआ।
विज्ञापन
जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
लोकसभा चुनाव के बाद पहली बाद सीएम नीतीश कुमार की पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक दिल्ली के कंस्टीट्यूशनल क्लब में हुई। इस बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए संजय झा को जदयू का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। इस बैठक में पार्टी के सभी केंद्रीय मंत्री, बिहार सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक और प्रदेश अध्यक्ष समेत लगभग कार्यकारिणी के 100 से ज्यादा सदस्य वहां मौजूद थे।
विज्ञापन
इस वजह से संजय झा बनाये गये कार्यकारी अध्यक्ष
दरअसल लोकसभा चुनाव से पहले जनता दल यूनाइटेड की एनडीए में वापसी कराने में संजय झा ने अहम भूमिका निभाई थी। संजय झा के सलाह पर ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजद को छोड़कर भाजपा के साथ आने पर राजी हुए थे। लोकसभा चुनाव में एनडीए के साथ आने के कारण भाजपा की सीट कम जरुर हुई, लेकिन सही अर्थों में इससे जनता दल यूनाइटेड और भारतीय जनता पार्टी दोनों को फायदा हुआ। यही वजह है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का संजय झा पर भरोसा और अधिक बढ़ गया। हालांकि एनडीए की सरकार बनने के दौरान इस बात की भी खूब चर्चा थी कि संजय झा को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। हालांकि ऐसा हुआ नहीं, लेकिन इसके बाद भी कुल मिलाकर संजय झा कार्यकारी अध्यक्ष बनकर काफी खुश हैं। एक तरह से ऐसा कह सकते हैं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ऐसा लगता है कि संजय झा संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ भाजपा और जदयू के साथ बेहतर तालमेल रखने में एक मजबूत कड़ी साबित होंगे।
विज्ञापन
जानिए कौन हैं संजय झा
संजय झा ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत भारतीय जनता पार्टी से की थी। फिर वह अरुण जेटली के कहने पर जनता दल यूनाइटेड में शामिल हो गये। धीरे-धीरे वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफी करीबी बन गए। संजय झा मूल रूप से मधुबनी जिला के झंझारपुर प्रखंड के अररिया संग्राम गांव के रहने वाले हैं।
विज्ञापन