{"_id":"684d7d0162c066cfaf05a8e7","slug":"bihar-news-ips-officer-transfer-news-transfer-posting-bihar-police-ka-patna-ssp-tranfer-purnea-sp-tranfer-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : पटना एसएसपी सहित 18 आईपीएस का हुआ ट्रांसफर, कार्तिकेय शर्मा को मिली पटना की जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : पटना एसएसपी सहित 18 आईपीएस का हुआ ट्रांसफर, कार्तिकेय शर्मा को मिली पटना की जिम्मेदारी
Sat, 14 Jun 2025 07:16 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Sat, 14 Jun 2025 07:16 PM IST
सार
Ips Officer Transfer : बिहार गृह विभाग ने पटना एसएसपी सहित 18 आईपीएस का ट्रांसफर किया है। पूर्णिया एसपी कार्तिकेय शर्मा को पटना की जिम्मेदारी मिली है। इसके अलावे और भी कई नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
एसएसपी अवकाश कुमार और एसएसपी कार्तिकेय शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार विधान सभा चुनाव से पहले एक बार फिर बिहार सरकार ने एक साथ 18 आईपीएस का ट्रांसफर किया गया है। उनमें पटना के एसएसपी अवकाश कुमार भी शामिल हैं। 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी और पूर्णिया के एसपी कार्तिकेय शर्मा को पटना एसएसपी बनाया गया है, जबकि पटना सेंट्रल एसपी स्वीटी सहरावत को पूर्णिया एसपी बनाया गया है। बिहार गृह विभाग ने अधिसूचना जारी करते हुए इस बात की जानकारी दी है।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें -Bihar News : आज मनाया गया विश्व रक्तदाता दिवस, डीजीपी ने कहा- रक्तदान कर बचाएं लोगों की जिंदगी
विज्ञापन
2012 बैच के आईपीएस अधिकारी और पटना के एसएसपी अवकाश कुमार को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-1 के समादेष्टा की जिम्मेदारी दी गई है। 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी चन्द्र शेखर प्रसाद विद्यार्थी को पटना के विधि-व्यवस्था पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले वह अपराध अनुसंधान विभाग में पुलिस अधीक्षक (डी०) थे।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें -Bihar News: पटना के जीरोमाइल-मसौढ़ी रोड का जायजा लेने पहुंचे सीएम नीतीश कुमार, इस बात को लेकर हो गए नाराज
2016 बैच के आईपीएस अधिकारी अशोक मिश्रा को विशेष शाखा, बिहार, पटना में पुलिस अधीक्षक (जी०) की जिम्मेदारी दी गई है। वर्तमान में वह समस्तीपुर के एसपी थे।2016 बैच के आईपीएस अधिकारी शैशव यादव को सहायक पुलिस महानिरीक्षक (आधुनिकीकरण) की जिम्मेदारी दी गई है। वर्तमान में वह सुपौल के एसपी थे। 2016 बैच के आईपीएस अधिकारी विद्या सागर को ईआरएसएस का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वर्तमान में वह मुजफ्फरपुर के ग्रामीण पुलिस अधीक्षक थे। 2017 बैच के आईपीएस अधिकारी विनीत कुमार को जहानाबाद का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वर्तमान में वह विशेष शाखा पटना में पुलिस अधीक्षक (जी०) के पद पर पदस्थापित थे।
2017 बैच के आईपीएस अधिकारी प्रमोद कुमार यादव को अपराध अनुसंधान विभाग का पुलिस अधीक्षक (डी) की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही उन्हें विशेष कार्य बल (अभियान) के पुलिस अधीक्षक का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा। फिलहाल वह बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-1 के समादेष्टा के पद पर थे। उन्हें विशेष कार्य बल (अभियान) के पुलिस अधीक्षक का अतिरिक्त प्रभार भी था।