{"_id":"672207d4660824e77d05a12d","slug":"bihar-news-indigo-will-take-off-its-first-flight-from-darbhanga-airport-on-december-12-sanjay-jha-jdu-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: 12 दिसंबर को इंडिगो दरभंगा एयरपोर्ट से भरेगी पहली उड़ान, संजय झा बोले- मिथिला के विकास को मिलेगा बल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: 12 दिसंबर को इंडिगो दरभंगा एयरपोर्ट से भरेगी पहली उड़ान, संजय झा बोले- मिथिला के विकास को मिलेगा बल
Wed, 30 Oct 2024 03:47 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: आदित्य आनंद
Updated Wed, 30 Oct 2024 03:47 PM IST
सार
दरभंगा-दिल्ली रूट के लिए भी इंडिगो को विमानों के परिचालन के लिए स्लॉट मिल गया है। दोनों शहरों के बीच भी एक दिसंबर से रोज विमानों का परिचालन होना है। इसके लिए आज शाम से टिकट की बुकिंग शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
इंडिगो फ्लाइट (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली से दरभंगा और मुम्बई से दरभंगा रूट पर इंडिगो की पहली उड़ान 12 दिसंबर से होने वाली है। इसकी सूचना जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने सोशल मीडिया पर शेयर कर मिथिलांचल के लोगों को बधाई दी है। उन्होंने सोसल मीडिया पर लिखा है कि हमें शेयर करते हुए खुशी है कि दरभंगा से दिल्ली के बीच इंडिगो की प्रतिदिन की उड़ान के लिए आज शाम से बुकिंग शुरू हो जाएगी। पहली उड़ान 12 दिसंबर को होगी। इससे पहले दरभंगा से मुंबई के बीच इंडिगो के उड़ान की बुकिंग शुरू हो चुकी है। दरभंगा एयरपोर्ट से दिल्ली और मुंबई के बीच हवाई यात्रा सुलभ होने से जहां उत्तर बिहार के लाखों लोगों को लाभ होगा। मिथिला के विकास को बल मिलेगा।
दरअसल, जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा दरभंगा इंडिगो की उड़ान सेवा शीघ्र बहाल करने को लेकर केंद्रीय नागरिक उदयन मंत्री से बातचीत की थी। साथ ही विमानों के उड़ान भरने के लिए टाइम स्लॉट को दिलवाने का काम किया था। फिलहाल एक दिसंबर के लिए इंडिगो की मुंबई-दरभंगा फ्लाइट का टिकट 6,233 रुपए में उपलब्ध है। वहीं, एक दिसंबर को दरभंगा एयरपोर्ट से मुंबई के लिए 7,115 रुपए में टिकटों की बुकिंग चल रही है। इधर, दरभंगा-दिल्ली रूट के लिए भी इंडिगो को विमानों के परिचालन के लिए स्लॉट मिल गया है। दोनों शहरों के बीच भी एक दिसंबर से रोज विमानों का परिचालन होना है। इसके लिए आज शाम से टिकट की बुकिंग शुरू हो जाएगी।
लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है
दरभंगा और मुंबई के बीच इंडिगो की ओर से बुकिंग शुरू हो जाने से यात्रियों में हर्ष है। इस रूट पर फिलहाल केवल स्पाइसजेट के विमान का परिचालन होता है। त्योहारों के समय में टिकटों की कीमत आसमान छूने की वजह से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। एक दिसंबर से दो विमानन कंपनियों की सेवा मिलने से यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है। दोनों कंपनियों के बीच प्रतिस्पर्धा का लाभ यात्रियों को मिलेगा।
विज्ञापन
इन इलाकों के यात्रियों को फायदा
दरभंगा एयरपोर्ट से विमानों की संख्या बढ़ने से केवल दरभंगा, मधुबनी व समस्तीपुर के लोगों को ही लाभ नहीं मिलेगा, बल्कि सीमांचल से लेकर नेपाल के तराई इलाके के लोगों की यात्रा भी आसान हो जाएगी। किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, मधेपुरा, सहरसा, सुपौल, जोगबनी, फारबिसगंज, अररिया आदि जिलों से यात्री दरभंगा एयरपोर्ट पहुंचते हैं। मुजफ्फरपुर और सीतामढ़ी से भी यात्री यहां आते हैं। अंतिम समय में उड़ान रद्द होने की जानकारी मिलने से उन्हें मायूस होना पड़ता था।