फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: In Patna, criminals killed an elderly person, robbery, shot him when he protested; Bihar Police

Bihar News: डकैतों ने बुजुर्ग को मार डाला, घर में डकैती करने घुसे थे, विरोध पर मारी गोली; लोगों में आक्रोश

Wed, 30 Oct 2024 04:00 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 30 Oct 2024 04:00 PM IST
सार

पटना के सिटी एसपी पश्चिम ने बताया कि विरोध करने पर अपराधियों ने घर के वृद्ध को गोली मार दी। इसमें उनकी मौत हो गई। अपराधियों की तलाश में छापेमारी चल रही है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है। 

विज्ञापन
Bihar News: In Patna, criminals killed an elderly person, robbery, shot him when he protested; Bihar Police
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना के पिपलावा में घर में डकैती के लिए घुसे अपराधियों ने 70 साल के बुजुर्ग को गोली मार दी। इसमें उनकी मौत मौके पर ही हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पूरे गांव में सनसनी का माहौल कायम हो गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पिपलावा थाने को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा गया। ग्रामीणों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि घटना की सूचना देने के बाद भी कई घंटे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने पुलिस पर लगाया बड़ा आरोप
ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि अभी कुछ माह पूर्व ग्रामीणों के द्वारा चार चोरों को पड़कर थाने के हवाले किया गया था। इसके बावजूद थाना  द्वारा एक मोटी रकम लेकर उन चोरों को छोड़ दिया गया। इस मामला को लेकर थाना प्रभारी ने कहा कि ग्रामीणों द्वारा चोर को पकड़ कर दिए जाने के बाद क्योंकि वह सभी नाबालिक थे, इसलिए उन्हें न्यायालय के आदेश के बाद रिमांड होम भेज दिया गया था। घटना की सूचना के बाद काफी लेट से पहुंचे जाने की बात पर उन्होंने बताया कि ग्रामीणों द्वारा लगाया गया आरोप गलत है।
विज्ञापन


चंद्रशेखर सिंह घर में अकेले सो रहे थे
पटना के सिटी एसपी पश्चिम ने बताया कि चोरी के दौरान विरोध करने पर अपराधियों द्वारा घर के वृद्ध को गोली मार दी गई है। इसमें उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है। उन्होंने बताया कि पुलिस एसएफएल टीम, डॉग स्क्वाड्रन के माध्यम से मामले की छानबीन कर रही है। मृतक व्यक्ति की पहचान चंद्रशेखर सिंह 70 वर्ष के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि चंद्रशेखर सिंह घर में अकेले सो रहे थे। इसी क्रम में रात्रि के वक्त चोरों का एक गिरोह घर में घुस आया। इसका विरोध करने पर चोरों ने चंद्रशेखर सिंह को गोली मार दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed