फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: In Muzaffarpur, criminals entered the house and opened fire, shot four members of the family.

Bihar News : मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने घर घुसकर की ताबड़तोड़ गोलीबारी,  परिवार के चार लोगों को मारी गोली

Thu, 26 Oct 2023 09:22 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 26 Oct 2023 09:22 AM IST
सार

बुधवार की देर रात करीब 12 बजे खाना खाने के बाद अपने घर में सोने के लिए बेड पर जा रहें थे। तभी बाइक सवार अपराधियों ने उनके घर पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की तड़तड़ाहट की आवाज से पूरे इलाके थड़ा उठा।

विज्ञापन
Bihar News: In Muzaffarpur, criminals entered the house and opened fire, shot four members of the family.
क्राइम (काल्पनिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिला के कटरा थाना क्षेत्र के जजुआर में अपराधियों ने घर में घुसकर एक ही परिवार के चार लोगों को गोली मार दी। घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत फैल गया। वहीं घटना को लेकर भारी संख्या में लोगों की मौके पर भीड़-भाड़ लग गई। स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी लोगों को इलाज के लिए बैरिया स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


आधा दर्जन से अधिक खोखा बरामद
वहीं सूचना मिलने पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल से आधा दर्जन से अधिक खोखा बरामद किया है। घायलों में हेमा ठाकुर (55), उनकी पत्नी मोती देवी (45), उनका बेटा अंकित कुमार (26) और अमन कुमार शामिल है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना है। तनाव कम करने के लिए पुलिस लगातार कैंप कर रही है।
विज्ञापन


अपराधियों ने उनके घर पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी
डीएसपी पूर्वी सहरियार अख्तर ने सभी जख्मी से घटना को लेकर पूरी जानकारी लिया है। उन्होंने घटना का कारण आपसी विवाद बताया है। डीएसपी पूर्वी ने बताया कि इलाके की नाकेबंदी कर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। ग्रामीणों ने बताया है कि हेमा ठाकुर के परिवार के लोग बुधवार की देर रात करीब 12 बजे खाना खाने के बाद अपने घर में सोने के लिए बेड पर जा रहें थे। तभी बाइक सवार अपराधियों ने उनके घर पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की तड़तड़ाहट की आवाज से पूरे इलाके थड़ा उठा। आवाज बंद होने पर जब हेमा ठाकुर के घर पर लोग पहुंचे तो सभी जख्मी हालत में पड़े थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed