{"_id":"66ff609a97d5fc48ed044a9d","slug":"bihar-news-in-begusarai-criminals-climbed-into-the-house-and-opened-fire-a-young-man-got-shot-police-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : बेगूसराय में अपराधियों ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, नाबालिग को लगी गोली; पुलिस पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : बेगूसराय में अपराधियों ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, नाबालिग को लगी गोली; पुलिस पहुंची
Fri, 04 Oct 2024 08:57 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: आदित्य आनंद
Updated Fri, 04 Oct 2024 08:57 AM IST
सार
बछवाड़ा थानेदार ने बताया कि गुरुवार रात दो पक्षों के बीच आपसी विवाद में मारपीट हुई। इसके बाद कुछ बदमाशों ने एक पक्ष के घर पर चढ़कर गोलीबारी की। इसमें एक को गोली लगी है।
विज्ञापन
घायल का इलाज चल रहा है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने घर पर चढ़कर ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए एक नाबालिग लड़के को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गोलीबारी के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। वहीं घायल अवस्था में नाबालिक को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है। घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र के गोधना गांव की है। घायल नाबालिक की पहचान गोधना गांव के रहने वाले सनोज कुमार का पुत्र अभिनव कुमार के रूप में की गई है।
विज्ञापन
अभिनव कुमार को पैर में गोली लगा गई
परिजनों ने बताया है कि गुरुवार रात अभिनव कुमार के चाचा रोशन कुमार के साथ गांव के ही किसी व्यक्ति के साथ मामूली बात को लेकर मारपीट हुई। इस मारपीट से नाराज होकर अपराधियों ने घर पर चढ़कर ताबड़तोड़ फायरिंग किया। तभी घर के पास अभिनव कुमार शौच करने के लिए निकला उस समय अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। इससे अभिनव कुमार को पैर में गोली लगा गई। गोली चलते ही घरवालों में दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया। घायल अवस्था में अभिनव को उस जगह से उठाकर इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
दो पक्षों के बीच आपसी विवाद में मारपीट हुई
फिलहाल इस घटना की सूचना परिजनों के द्वारा बछवारा थाना पुलिस को दी। मौके पर बछवाड़ा थाने की पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। इस घटना के संबंध में बछवाड़ा थाना अध्यक्ष ने बताया है कि गुरुवार रात दो पक्षों के बीच आपसी विवाद में मारपीट हुई है। मारपीट के बाद एक पक्ष द्वारा गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है। इस गोलीबारी में नाबालिग को गोली लगी है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन