फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Husband killed wife with a spade in a minor dispute, accused arrested

Bihar News: मामूली विवाद में पति ने पत्नी की कुदाल से की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 05 Jun 2025 03:31 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,जहानाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,जहानाबाद Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Thu, 05 Jun 2025 03:31 PM IST
सार

जहानाबाद जिले के हुलासगंज में घरेलू विवाद के बाद पति ने पत्नी की कुदाल से निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को अस्पताल से गिरफ्तार कर लिया है।
 

विज्ञापन
Bihar News: Husband killed wife with a spade in a minor dispute, accused arrested
मौके पर मौजूद पुलिस कर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जहानाबाद जिले के हुलासगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सूकियामा मुसहरी गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पति-पत्नी के मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया, जिसमें पति ने पत्नी की कुदाल से निर्मम हत्या कर दी। मृतका की पहचान पिंकी देवी के रूप में हुई है, जिनकी शादी गांव के ही पवन कुमार से हुई थी।
विज्ञापन


 बताया जा रहा है कि बीते रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। झगड़े के दौरान गुस्से में पवन कुमार ने घर में रखे कुदाल से पत्नी के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से पिंकी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों और परिजनों ने पिंकी देवी को हुलासगंज अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  पटना में छात्रों का प्रदर्शन, कहा- डोमिसाइल नीति लागू करे नीतीश सरकार, नहीं तो होगा वोट बहिष्कार
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या कर अस्पताल भागा आरोपी पति

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति पवन कुमार खुद को बचाने के लिए हुलासगंज अस्पताल भाग गया। पुलिस को सूचना मिलने पर तत्काल हरकत में आई और आरोपी को अस्पताल से ही गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।  हुलासगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना में इस्तेमाल हथियार (कुदाल) को बरामद कर लिया गया है। वहीं, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed