फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : HUM party Jitan Ram Manjhi demanded to increase seats NDA 2025 Election 2025

Bihar News : जीतन राम मांझी ने बढ़ाई एनडीए की परेशानी, फिर दुहराई सीटों की मांग; कहा- गृहमंत्री ने किया था वादा

Mon, 14 Apr 2025 05:00 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 14 Apr 2025 05:00 AM IST
सार

Bihar : लोक सभा चुनाव के समय जीतन राम मांझी ने सीट बढ़ाने को लेकर केंद्र सरकार पर दवाब डालने की कोशिश की थी। हालांकि उस समय मामला तुरंत शांत हो गया था। लेकिन उसी मुद्दे पर एक बार फिर एनडीए की परेशानी बढ़ गई है।  

विज्ञापन
Bihar News : HUM party Jitan Ram Manjhi demanded to increase seats NDA 2025 Election 2025
केन्द्रीय मंत्री जीतन राम मांझी।

विस्तार

एनडीए के घटक दल हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा ने एक बार फिर राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के संरक्षक और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने  सीट शेयरिंग के लिए अपनी नाराजगी जाहिर की है। 

विज्ञापन

इस खबर को भी पढ़िए -Bihar News: पीएम मोदी और आरएसएस पर टिप्पणी करना कन्हैया कुमार को पड़ा भारी, अब भाजपा ने पटना में किया केस
विज्ञापन


एनडीए के घटक दल हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के संरक्षक और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह से हमारी बात हुई थी कि हमारी पार्टी को दो लोकसभा और एक राज्यसभा सीट दी जाएगी, लेकिन हमें सिर्फ एक लोकसभा का सीट दिया गया। जीतन राम मांझी ने कहा है कि बहुत जल्द “हम सेना” का गठन किया जाएगा। फिलहाल एनडीए के घटक दल हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के संरक्षक और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने एनडीए में हलचल पैदा कर दी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन


जनवरी महीने में सीट बढ़ाने की कर चुके हैं मांग 
जनवरी महीने में जहानाबाद के गांधी मैदान में मुसहर-भुईंया सम्मेलन का आयोजन किया गया था। उस कार्यक्रम में हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के संरक्षक और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने अपनी राजनीतिक ताकत और एनडीए की उपेक्षा पर खुलकर बोला था। इस दौरान उन्होंने अपनी उपेक्षा को लेकर गहरी नाराजगी जताई थी। अपनी भाषण में जीतन राम मांझी ने कहा था कि एनडीए ने उनकी पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) को कमजोर समझने की गलती की है। बिहार में मुसहर और भुईंया समाज की आबादी को देखते हुए उनकी राजनीतिक ताकत को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। 
                             
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed