फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Haryana CM Nayab Singh Saini statement Bihar Election 2025 Bhim Samvad jdu party Nitish Kumar

Bihar Election 2025 : सम्राट चौधरी को देखकर नायब सैनी बोले- हरियाणा के बाद अब बिहार की बारी, इशारे पर राजनीति

Sun, 13 Apr 2025 06:44 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 13 Apr 2025 06:44 PM IST
सार

Bihar : कुछ महीनों के बाद विधान सभा चुनाव है, लेकिन उससे पहले राजनीतिक दलों ने जाति कार्ड खेलना शुरू कर दिया है। आज जदयू ने भारत रत्न बाबा साहब डॉ० भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई, जिसमें बिहार के बड़े चेहरों के साथ हरियाणा के सीएम भी शामिल हुए।

विज्ञापन
Bihar News: Haryana CM Nayab Singh Saini statement Bihar Election 2025 Bhim Samvad jdu party Nitish Kumar
हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

 मैं हरियाणा के मुखिया के तौर पर आपको दिल से बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं। आज एक बात मैं जरूर कहूंगा यहां सम्राट चौधरी बैठे हैं, अब हरियाणा के बाद बिहार की बारी है। यह विजय की पताका रुकनी नहीं चाहिए। यह बात हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राजधानी पटना में कही।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़िए -Bihar News: बिहार में फिर आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर, सूची में वंदना प्रेयषी और मिहिर कुमार सिंह भी शामिल
विज्ञापन


दरअसल भारत रत्न बाबा साहब डॉ० भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर जनता दल यूनाइटेड ने सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र स्थित बापू सभागार में 'भीम संवाद' कार्यक्रम का आयोजन किया था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्रीय पंचायती राज, मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद संजय कुमार झा, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री महेश्वर हजारी, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार और जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अब हरियाणा के बाद बिहार की बारी है। यह विजय की पताका रुकनी नहीं चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लालू यादव पर फिर किया हमला, कहा- पहले कोई कुछ काम नहीं करता था
'भीम संवाद' कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फिर लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के कार्यकाल की याद दिलाते हुए उनपर तंज कसा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पहले कोई कुछ काम नहीं करता था। जब हमलोग सरकार में आए तो हमने लोगों के लिए बहुत काम किया। उन्होंने कहा कि हमने 
महिलाओं के लिए इतना ज्यादा काम किया। उन्होंने कहा कि न सिर्फ महिलाओं नके लिए बल्कि मुस्लिम सहित सभी जातियों के लिए हमने काम किया है। कुछ दिन पहले मैं प्रगति यात्रा पर निकला था। जहां जो कमी दिखी, उसे पूरा करने का निर्देश दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed