फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Festival Of Eid-Ul-Fitr, Eid Namaz, CM Nitish Kumar, Tej Pratap Yadav, Pappu Yadav congratulated

Bihar News : ईद की नमाज में पहुंचे सीएम नीतीश कुमार, तेज प्रताप ने ताजमहल के साथ पोस्ट की अपनी तस्वीर

Thu, 11 Apr 2024 09:29 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 11 Apr 2024 09:29 AM IST
सार

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि ईद के मौके पर प्रदेश एवं देशवासियों को तथा विशेषकर मुस्लिम भाई-बहनों को शुभकामनाएं। 

विज्ञापन
Bihar News : Festival Of Eid-Ul-Fitr,  Eid Namaz, CM Nitish Kumar, Tej Pratap Yadav, Pappu Yadav congratulated
गांधी मैदान पहुंचे सीएम नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार समेत पूरे देश में आज ईद-उल-फितर धूमधाम से मनाई जा रही है। बुधवार शाम शव्वाल महीने का चांद नजर आया। आज पटना के गांधी मैदान में 30 हजार से अधिक लोग पहुंचे और एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। मुस्लिम समाज के लोगों ने ईद की नमाज अदा कर अमन की दुआ मांगी। वहीं अन्य पटना समेत सभी जिलों में लोग नए-नए परिधानों को पहन कर ईदगाह एवं मस्जिदों में नमाज अदा करने पहुंचे। नमाज के बाद सभी ने एक दूसरे से गले मिलकर अमन एवं चैन की दुआ की।

विज्ञापन



 

Bihar News : Festival Of Eid-Ul-Fitr,  Eid Namaz, CM Nitish Kumar, Tej Pratap Yadav, Pappu Yadav congratulated
तेज प्रताप यादव ने यह तस्वीर शेयर की। - फोटो : सोशल मीडिया।
राज्य में सुख, शांति एवं समृद्धि आए
ईद की नमाज में सीएम नीतीश कुमार भी शामिल हुए। सीएम करीब 15 मिनट यहां रहे। उन्होंने सभी मुबारकबाद दिया। सीएम नीतीश ने कहा कि ईद के मौके पर प्रदेश एवं देशवासियों को तथा विशेषकर मुस्लिम भाई-बहनों को शुभकामनाएं। खुदा इस मुबारक दिन पर हम सब पर अपनी रहमतों की बारिश करें और राज्य में सुख, शांति एवं समृद्धि आए। वहीं पूर्व मंत्री और डिप्टी सीएम तेज प्रताप यादव ताजमहल के साथ अपनी तस्वीर शेयर की। उन्होंने लिखा कि चांद की रौशनी से सजे दिल, ईद का त्योहार मुबारक हो आप सभी को। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar News : Festival Of Eid-Ul-Fitr,  Eid Namaz, CM Nitish Kumar, Tej Pratap Yadav, Pappu Yadav congratulated
मुजफ्फरपुर में ईद की नमाज अदा करने पहुंचे लोग। चे लोग। - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरपुर में सड़क पर लोगों ने अदा की ईद की नमाज
मुजफ्फरपुर जिले में भी शहर से लेकर गांव तक ईद की धूम है। मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज पढ़ने को लेकर मस्जिद और ईदगाह में उमड़ पड़े। शहर के पीएनटी चौक स्थित बड़ी ईदगाह पर नमाज पढ़ने को लेकर नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया था। पूरे जिले में सुरक्षा के मद्देनजर 350 से भी अधिक चौक चौराहे पर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। ईद के मुबारक और बधाई देने के लिए बड़ी संख्या में दूसरे समुदाय के लोग भी पहुंचे। शहर के प्रसिद्ध जामा मस्जिद नूरी मस्जिद और विभिन्न मस्जिद और ईदगाह में सैकड़ों की संख्या में जुटे मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा किया और एक दूसरे को बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed