फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Female inspector arrested for taking bribe in Vaishali, Vigilance team caught with bribe

Bihar Police: घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार हुई महिला दरोगा, 10 हजार रुपये रिश्वत के साथ विजिलेंस की टीम ने पकड़ा

Thu, 14 Nov 2024 01:19 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 14 Nov 2024 01:19 PM IST
सार

रंगेहाथ पकड़ाने के बाद महिला दरोगा बार-बार कहती रही कि उनसे कोई रिश्वत नहीं ली है। लेकिन, विजिलेंस की टीम ने उसकी एक नहीं सुनी और महिला दरोगा को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गयी।

विज्ञापन
Bihar News: Female inspector arrested for taking bribe in Vaishali, Vigilance team caught with bribe
महिला दारोगा को विजिलेंस की टीम ने पकड़ा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली के नगर थाना में तैनात एक महिला दरोगा को को पटना विजिलेंस की टीम ने 10 हजार रुपये रुपया रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। लंबे समय के बाद वैशाली जिले में विजलेंस की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि वैशाली जिले में एक महिला दरोगा किसी काम को लेकर एक व्यक्ति से 10 हजार रुपये रिश्वत ले रही थी। इसी दौरान मौके पर विजिलेंस की टीम पहुंच गयी और महिला दरोगा 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया है। 

विज्ञापन


किसी केस के लिए मांगी थी रिश्वत
विजिलेंस की टीम के अनुसार, महिला दरोगा का नाम डॉ पूनम कुमारी है। वह नगर थाने में तैनात थी। दरोगा ने किसी केस में काम को पूरा करने के लिए एक व्यक्ति से रिश्वत ली थी। उस व्यक्ति ने विजिलेंस के पास लिखित शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई थी। मामले की गंभीरता को देखते ही हुए आरोपों की जांच करवाई गई। इसमें आरोप सही पाई की। इसके बाद विजिलेंस की ओर से डीएसपी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।
विज्ञापन


महिला दरोगा के पास से पैसे भी बरामद किए
गुरुवार को विजिलेंस की टीम हाजीपुर पहुंची और महिला दरोगा को रंगे हाथ पकड़ने के लिए सारी तैयारी की। इसके बाद जैसे ही महिला दरोगा 10 हजार कैश लेते हुई दिखी, वैसे ही विजिलेंस की महिला अधिकारियों ने उसे पकड़ लिया। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। विजिलेंस ने छापेमारी कर महिला के पास से पैसे भी बरामद किए हैं। हालांकि इस दौरान महिला दरोगा बार-बार कहती रही कि उनसे कोई रिश्वत नहीं ली है। लेकिन, विजिलेंस की टीम ने उसकी एक नहीं सुनी और महिला दरोगा को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गयी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed