फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Education Department suspended DEO and DPO in Darbhanga, extortion from TRE 1 and TRE 2 candidates

Bihar News : TRE 1 और TRE 2 के अभ्यर्थियों से की थी उगाही, शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई, डीईओ और डीपीओ निलंबित

Thu, 28 Nov 2024 11:01 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 28 Nov 2024 11:01 PM IST
सार

 Bihar : बिहार में शिक्षकों की जमकर बहाली हुई। इस दौरान शिक्षक अभ्यर्थियों से भारी उगाही भी की गई। अभ्यर्थियों की शिकायत पर अब जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी पर शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। 

विज्ञापन
Bihar News: Education Department suspended DEO and DPO in Darbhanga, extortion from TRE 1 and TRE 2 candidates
आरोपी डीपीओ रवि कुमार और डीईओ समर बहादुर सिंह। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

दरभंगा के जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी पर शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दोनों अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। दोनो अधिकारियों पर बेंच डेस्क निर्माण में भारी पैमाने पर गड़बड़ी करने सहित TRE-1 और TRE-2 के कॉन्सलिंग के दौरान अभ्यर्थियों से भारी उगाही करने का आरोप लगा है। शिकायत मिलने पर जांच करने की जिम्मेदारी उपनिदेशक को दी गई थी। जांच के दौरान आरोप सत्य पाया गया और फिर शिक्षा विभाग ने जांच रिपोर्ट के आधार पर दोनों पदाधिकारियों को निलंबित कर दिया। आरोपी जिला शिक्षा पदाधिकारी समर बहादुर सिंह और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी रवि कुमार हैं, जिनपर यह कार्रवाई की गई है। 

विज्ञापन


 

Bihar News: Education Department suspended DEO and DPO in Darbhanga, extortion from TRE 1 and TRE 2 candidates
शिक्षा के पदाधिकारियों पर गिरी गाज - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

शिक्षक अभ्यर्थी से करते थे उगाही 
इस मामले पर शिक्षा विभाग का कहना है कि जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला कार्यक्रम पदाशिकारी के खिलाफ लगातार TRE1 और TRE2 में अभ्यर्थियों से बड़े पैमाने पर रिश्वत लेने की शिकायत मिल रही थी। इतना ही नहीं, जिला के स्कूलो में बच्चों को बैठकर पढ़ने के लिए बनाए जा रहे बेंच और डेस्क के निर्माण में भी भारी पैमाने पर गड़बड़ी करने का इन दोनों अधिकारियों पर आरोप लगा था। इन सभी मामलों की जांच का जिम्मा प्रमंडलीय शिक्षा उपनिदेशक को दिया गया था।

बेंच और डेस्क के निर्माण में भी गड़बड़ी करने का था आरोप 
प्रमंडलीय उपनिदेशक के रिपोर्ट में दोनो अधिकारियों के खिलाफ TRE1 TRE 2 के अभ्यर्थियों से भारी पैमाने पर उगाही करने का आरोप सत्य पाया गया। उधर बेंच डेस्क की सप्लाई करने वाले एजेंसी के साथ भी हेर-फेर करने के आरोप की पुष्टि हो गई। इसके बाद उपनिदेशक के विस्तृत रिपोर्ट के आधार पर आज गुरूवार को  बिहार के शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ ने बड़ी कार्यवाई करते हुए दोनो अधिकारियों को निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय जन शिक्षा निदेशालय विकास भवन नया सचिवालय पटना निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed