{"_id":"67eeacddecea641f3200aefc","slug":"bihar-news-education-department-bihar-govenment-bpsc-head-teacher-posting-today-news-in-hindi-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Teacher : 32688 प्रधान शिक्षकों की पोस्टिंग देखें यहां; 2644 सफल अभ्यर्थियों का जिला आवंटन कहां अटका?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Teacher : 32688 प्रधान शिक्षकों की पोस्टिंग देखें यहां; 2644 सफल अभ्यर्थियों का जिला आवंटन कहां अटका?
Thu, 03 Apr 2025 09:14 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Thu, 03 Apr 2025 09:14 PM IST
सार
Bihar News : शिक्षा विभाग ने बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास कर चयनित हुए 32688 शिक्षकों की पदस्थापना कर दी है। अब भी 2644 सफल अभ्यर्थियों का जिला आवंटन नहीं हो सका है। विभाग ने इसकी वजह भी बताई है।
विज्ञापन
बीपीएससी
- फोटो : Fb (@Bpsc बिहार लोक सेवा आयोग)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिक्षा विभाग ने बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास कर चयनित हुए प्राथमिक विद्यालयों के 32688 प्रधान शिक्षकों की पदस्थापना कर दी है, लेकिन इसके बाद भी 2644 सफल अभ्यर्थियों का जिला आवंटन नहीं हो सका है।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें - Chhath Puja 2025: अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, चैती छठ के तीसरे दिन भक्तिभाव में डूबे लोग
विज्ञापन
इस संबंध में बीपीएससी का कहना है कि बीपीएससी ने चार चरणों में काउन्सिलिंग कराया था। यह काउंसलिंग क्रमशः 9 दिसंबर, 13 दिसंबर, 8-9 दिसंबर, 10 फरवरी एवं 18 मार्च को कराई गई थी। पूर्व निर्धारित तिथि (10 से 20 जनवरी, 2025) के दौरान इनमें से कुल 35386 स्थानीय निकाय शिक्षकों ने ऑनलाईन तीन-तीन जिला का विकल्प दिया था। पदस्थापन हेतु विकल्प देने वाले कुल 35386 स्थानीय निकाय शिक्षकों में से कुल 35333 शिक्षकों के ही सभी कागजात / दस्तावेज काउन्सिलिंग के दौरान सही पाये गये है।
विज्ञापन
सफल अभ्यर्थियों के जिला आवंटन पर विचार करने के लिए गठित समिति की बैठक में कागजात / दस्तावेज सही पाये जाने वाले कुल 35333 सफल अभ्यर्थियों के जिला आवंटन सॉफ्टवेयर के माध्यम से करने पर विचार किया गया। समिति ने उक्त सफल अभ्यर्थियों से प्राप्त विकल्प एवं जिलावार उपलब्ध रिक्तियों के आलोक में सॉफ्टवेयर के माध्यम से कुल 32688 अभ्यर्थियों को उनके विकल्प (प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय) के अनुरुप आवंटित जिला की अनुशंसा की गयी। शेष 2645 अभ्यर्थियों (जिनका जिला आवंटन नहीं हुआ है) से उपलब्ध रिक्ति के आलोक में तीन-तीन जिला के विकल्प की मांग अलग से की जाएगी।
यह खबर भी पढ़ें -Patna High Court : 'एक महीने में इन्हें नियुक्ति पत्र दें'- TRE1 में बीपीएससी पास शिक्षकों को लेकर सीधा आदेश