फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News Dead body of minor girl found in neighbor house fear of rape in Bettiah

Bihar News: जिस पड़ोसी से जमीनी विवाद था, नाबालिग बच्ची उसके घर में लटकी मिली, दुष्कर्म की आशंका

Thu, 29 Jun 2023 04:20 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिम चंपारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिम चंपारण Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 29 Jun 2023 04:20 PM IST
सार

Bihar News: बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले में स्थित बेतिया में एक नाबालिग बच्ची शव उसी के पड़ोसी के घर में लटका हुआ मिला। परिजनों ने दुष्कर्म के बाद शव को फंदे से लटकाने की आशंका जाहिर की है। बताया जा रहा है कि जिसके घर में शव मिला है और जिस घर की बच्ची है, दोनों के बीच जमीन विवाद चल रहा है।

विज्ञापन
Bihar News Dead body of minor girl found in neighbor house fear of rape in Bettiah
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बेतिया में गोपालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार शाम से लापता आठवीं कक्षा की छात्रा का शव देर शाम पड़ोसी के घर में फंदे से लटकता मिला है। मृतका के परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। इधर, गोपालपुर थानाध्यक्ष राजरूप राय ने बताया, 17 साल की बच्ची का शव उसके पड़ोसी के घर में फंदे से लटकते हुए मिला है। मृतिका के दोनों पैर जमीन पर मुड़े हुए थे, प्रथम दृष्टया हत्या का मामला है।

विज्ञापन


पुलिस मृत किशोरी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज मामले की जांच पड़ताल कर रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। मृतिका के भाई ने बताया कि उसकी बहन दोपहर तीन बजे घर पर थी। इसी दौरान बगलगीर उपेंद्र महतो की पत्नी ने उसकी बहन को आवाज दिया। बहन घर से बाहर निकली उसके बाद वह घर में नहीं लौटी।
विज्ञापन


भाई ने बताया, देर शाम उपेंद्र महतो के परिजनों के साथ-साथ बाइक सवार दो अज्ञात युवकों को उनके घर से भागते देख शंका हुई। उपेंद्र के परिवार से पहले से ही जमीन विवाद चलता है। घर में जाने पर बांस से शव लटका हुआ मिला, उसके दोनों पैर जमीन पर सटे हुए थे। पैर घुटना से जुड़ा हुआ था। मृतक के भाई ने बताया कि प्रथम दृष्टया उसकी बहन के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। उसके बाद उसकी हत्या कर शव को लटका दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed