फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : D.El.Ed girl student committed suicide case siwan bihar police

Suicide Case : डीएलएड की छात्रा ने फंदे लटक कर दे दी जान, एक सप्ताह पहले आई थी गांव से

Wed, 30 Apr 2025 09:57 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 30 Apr 2025 09:57 PM IST
सार

Bihar : घर से लगातार कॉल आ रहा था, लेकिन मोबाइल बंद बता रहा हैl रात से सुबह हो गई, लेकिन बात नहीं हो पायीl अभी परिजन इस बात पर विचार कर ही रहे थे, तभी एक बुरी खबर आईl खबर मिलते ही खबर में मातम छा गयाl 

विज्ञापन
Bihar News : D.El.Ed girl student committed suicide case siwan bihar police
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

सीवान में डीएलएड की एक छात्रा का शव फंदे से लटकता हुआ मिलाl आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी l सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई l घटना महादेवा थाना क्षेत्र के मालवीय नगर स्थित नई बस्ती की है l मृतका की पहचान पूर्वी चंपारण जिले के कोटवा थाना क्षेत्र के चित्तौड़िया गांव निवासी दाहुड़ राय का 20 वर्षीय पुत्री सुधा कुमारी हैl

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Caste Census : बिहार की जातिगत गणना का आंकड़ा हो जाएगा बर्बाद? कैसे अलग होगी केंद्र की जातीय जनगणना
विज्ञापन


डीएलएड की करती थी पढ़ाई 
घटना के संबंध में मृतक के चाचा ने बताया कि सुधा सीवान में रहकर डाएट में डीएलएड की पढ़ाई करती थीl साथ ही वहीं एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती भी थीl मंगलवार की रात्रि 8:00 बजे परिजन सुधा के मोबाइल पर कॉल कर रहे थे, लेकिन मोबाइल लगातार बंद आ रहा थाl इसके बाद पुन: सुबह में कॉल किया गया, लेकिन उस समय भी  उसी तरह मोबाइल बंद था l फिर दोपहर में मकान मालिक ने परिजनों को फोन पर बताया कि सुधा का दरवाजा अंदर से बंद है l कई बार आवाज लगाने के बाद भी अंदर से कोई जवाब नहीं मिल रहा है l फिर परिजन सीवान पहुंचे तो देखा कि उसे पुलिस शव को बेड रखा है l उन्होंने यह भी बताया कि सुधा तकरीबन डेढ़ वर्षो से सजवान में रहकर पढ़ाई करती थी l 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Caste Census India : तेजस्वी यादव ने खुद छोड़े पटाखे, बोले- आखिर हम जीते, यह हमारे पुरखों की जीत

दुपट्टा से लटक कर दी जान
परिजनों का कहना है कि मुताबिक सुधा दुपट्टा के सहारे पंखे से लटकी हुई थीl जब हम लोग वहां पहुंचे तो पंखे में भी फंदा था और उसके गले में भी फंदा पाया गया, जिससे यह प्रतीत होता है कि सुधा ने आत्महत्या की है l हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही हैl घटना के संबंध में थानाध्यक्ष निर्भय कुमार ने बताया कि फंदे से लटक कर एक युवती ने आत्महत्या की हैl मामले की जांच की जा रही हैl
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed