फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News; Controversy over Giriraj Singh's statement on Mahatma Gandhi Nathuram Godse, Congress, JDU attack

Bihar : गिरिराज सिंह बोले- गोडसे भारत मां के सपूत, जदयू का जवाब- भाजपा का सपूत होगा नाथूराम

Sat, 10 Jun 2023 07:17 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 10 Jun 2023 07:17 PM IST
सार

जदयू ने कहा कि औरंगजेब शाहजहां और अकबर तो भारत की मिट्टी में पैदा हुए भाजपा को अगर इन तथ्यों की भी जानकारी नहीं है तो उन्हें इतिहास जरूर पढ़ना चाहिए।

विज्ञापन
Bihar News; Controversy over Giriraj Singh's statement on Mahatma Gandhi Nathuram Godse, Congress, JDU attack
महात्मा गांधी के हत्या करने वाले नाथूराम गोडसे को बिहार में फिर से सियासत हो रही है। - फोटो : Social media

विस्तार

केंद्रीय मंत्री और भाजपा के फायरब्रांड गिरिराज सिंह के गोडसे वाले बयान से सियासी घमासान मचा हुआ है। गिरिराज सिंह के इस बयान के बाद जदयू और कांग्रेस ने उन पर जमकर हमला बोला है। वहीं जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि नाथूराम गोडसे के लिए यदि कोई भारत माता का बेटा होने का दावा कर रहा है तो चंबल का डकैत भी भारत मां का बेटा है, वीरप्पन और दाऊद के साथ विजय माल्या जैसा अपराधी भी भारत मां का बेटा है।

विज्ञापन


जदयू ने कहा-  गोडसे जरूर भाजपा का सपूत होगा
नीरज कुमार ने कहा कि यह तो भारत मां के लिए कलंक है। जिसने भारत के राष्ट्रपिता की हत्या कर दी, जिनकी हत्या होने से उनके मुंह से ही राम निकलता है, उनके हत्यारे को अगर कोई भारत माता का सपूत कह रहा है तो यह गलत है। गोडसे जरूर भाजपा का सपूत होगा। नीरज कुमार ने कहा कि औरंगजेब शाहजहां और अकबर तो भारत की मिट्टी में पैदा हुए भाजपा को अगर इन तथ्यों की भी जानकारी नहीं है तो उन्हें इतिहास जरूर पढ़ना चाहिए।
विज्ञापन


जानिए, क्या कह दिया था केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने
शनिवार को मीडिया से बातचीत करते हुए बेगूसराय के सांसाद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा था कि नाथूराम गोडसे यदि गांधी के हत्यारे हैं तो वह भारत के सपूत भी हैं। वह भारत में ही पैदा हुए हैं। गिरिराज ने यहां तक कह दिया कि गोडसे औरंगजेब और बाबर की तरह कोई अक्रांता नहीं थे। गिरिराज यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि बाबर का औलाद कहे जाने में खुशी महसूस जिन्हें होती है, वह भारत माता के सपूत नहीं कहला सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed