फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Congress Party action on Pappu Yadav for not withdrawing purnea lok sabha election candidature

Lok Sabha Polls: पप्पू यादव के राजनीतिक भविष्य पर आज होगा फैसला; नाम वापस नहीं लिया तो अखिलेश सिंह की परीक्षा

Mon, 08 Apr 2024 08:48 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 08 Apr 2024 08:48 AM IST
सार

Bihar News : अपनी बनी-बनाई पार्टी को कांग्रेस में मिलाकर पूर्णिया सीट की चाहत रखने वाले पूर्व सांसद पप्पू यादव के भविष्य, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश सिंह की ताकत और महागठबंधन में एकता की जमीनी हकीकत- तीनों चीजों का एक साथ फैसला आज हो जाएगा।

विज्ञापन
Bihar News : Congress Party action on Pappu Yadav for not withdrawing purnea lok sabha election candidature
पप्पू यादव ने चार अप्रैल को नामांकन पर्चा दाखिल किया था। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जन अधिकार पार्टी का विलय कराकर कांग्रेस में शामिल हुए पप्पू यादव के लिए आज अहम दिन है। आप पूर्णिया समेत दूसरे चरण की लोकसभा सीटों पर नामांकन का आखिरी दिन है। पूर्णिया लोकसभा सीट पर सबकी नजरें हैं। कांग्रेस ने पहले ही अल्टीमेटम दे दिया है कि अगर पप्पू यादव नामांकन वापस नहीं लेते हैं तो आलाकमान कार्रवाई करेगी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने दो दिन पहले ही कहा था कि किसी को भी आला कमान और कांग्रेस नेतृत्व इस बात की इजाजत नहीं देता कि वह निर्दलीय नामांकन करे। यह कांग्रेस पार्टी स्वीकार नहीं करेगी। पप्पू यादव पर कार्रवाई होगी इस सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी तो सलाह होगा कि अभी नामांकन पत्र वापस लेने की तारीख बची हुई है इसलिए वह अपना नामांकन वापस लें।

विज्ञापन


दुनिया छोड़ देंगे, पूर्णिया नहीं छोड़ेंगे
अखिलेश सिंह के इस बयान से स्पष्ट हो गया कि अगर पप्पू कांग्रेसी रहना चाहते हैं तो उन्हें नामांकन वापस लेना होगा। लेकिन, राजनीतिक पंडित बताते हैं कि किसी भी कीमत पर पप्पू यादव अपना नामांकन वापस नहीं लेंगे। पिछले सात महीने से पप्पू यादव 'प्रणाम पूर्णिया' अभियान चला रहे हैं। पप्पू यादव पहले ही कह चुके हैं कि मर जाएंगे कांग्रेस नहीं छोड़ेंगे। दुनिया छोड़ देंगे, पूर्णिया नहीं छोड़ेंगे।
विज्ञापन


नामांकन वापस नहीं लेंगे पप्पू यादव
इधर, पप्पू यादव ने रविवार देर रात सोशल मीडिया पर लिखा कि बस उन्नीस दिन और पूर्णिया के आशीर्वाद और प्यार से इंकलाब लाएंगे। आइए मिलकर संविधान बचाएंगे। पूर्णिया को पूर्ण विकसित बनाएंगे। सबको न्याय, सबको उनका हक़ दिलाएंगे। निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर अपना पर्चा दाखिल करने वाले पप्पू यादव के इस बयान से स्पष्ट हो गया कि वह नामांकन वापस नहीं लेंगे। इधर, बिहार कांग्रेस के भी कई नेता चाहते हैं कि पप्पू यादव पर कार्रवाई हो। यह नेता पप्पू यादव के कांग्रेस में आने से असहज दिखे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed