फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Brother and sister died in road accident in Begusarai.crushed by tractor laden with sugarcane.

Bihar News : ट्रैक्टर से दबकर भाई-बहन की मौत, घर के पास खेलने के दौरान हुआ हादसा

Sat, 17 Feb 2024 05:39 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 17 Feb 2024 05:39 PM IST
सार

Bihar : दो भाई-बहन अपने घर के पास खेल रहे थे। तभी उधर से गन्ना से लदा हुआ ट्रैक्टर आ रहा था। बच्चों को अचानक सामने देखकर चालक ने ब्रेक लगाया। अचानक ब्रेक लेते ही ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और ट्रैक्टर दोनों बच्चों पर ही पलट गया। 

विज्ञापन
Bihar News : Brother and sister died in road accident in Begusarai.crushed by tractor laden with sugarcane.
घटनास्थल पर जुटे स्थानीय लोग। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बेगूसराय में गन्ना से लदा ट्रैक्टर पलट गया, जिसमें दबकर भाई-बहन की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया  वहीं मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना गढ़पुरा थाना क्षेत्र के सुंदरबन चौक स्थित मुसहरी टोला के पास की है। मृतक दोनों मासूम बच्चों की पहचान मुसहरी टोला निवासी दिनेश सदा की 9 वर्षीय पुत्री मीरा कुमारी और 3 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार के रूप में की गई है।

विज्ञापन


अचानक ब्रेक लगाने से ट्रैक्टर हुआ अनियंत्रित 
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों भाई बहन मुसहरी स्थित सड़क किनारे खेल रहे थे। दूसरी तरफ से तेज रफ्तार से गन्ने से लदा ट्रैक्टर आ रहा था। अचानक ट्रैक्टर की नजर सड़क के बगल में खेल रहे उन दोनों बच्चों पर पड़ी। ट्रैक्टर काफी तेज गति में था। बच्चों को देखकर चालक ने अचानक ब्रेक लगाया जिस वजह से ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर बच्चों पर ही पलट गया। ट्रैक्टर पलटते ही वहां आसपास के लोग उधर दौड़ पड़े। आननफानन में सभी ट्रैक्टर और गन्ना को हटाने लगे। किसी तरह उन दोनों बच्चों को ट्रैक्टर के नीचे से निकाला गया लेकिन तबतक दोनों बच्चों की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


पुलिस कर रही कार्रवाई 
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना गढ़पूरा थाना को दी। घटना की जानकारी मिलते भी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों मृत बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना के संबंध में गढ़पुरा थाना अध्यक्ष ने बताया कि गन्ने से लदा ट्रैक्टर का ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। इस हादसे में दो मासूम बच्चों की   दबने से मौत हो गई। उन्होंने बताया है कि दोनों मृतक भाई बहन थे। उन्होंने बताया है कि ट्रैक्टर चालक घटनास्थल से फरार हो गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed