{"_id":"679b95c118c2d8283909664e","slug":"bihar-news-bpsc-protest-candidates-created-ruckus-clashed-with-bihar-police-patna-news-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"BPSC Protest : बीपीएससी अभ्यर्थियों ने जमकर किया बवाल, पुलिस से हुई भिड़ंत; कहा-गोली मारेंगे तब ही हटेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BPSC Protest : बीपीएससी अभ्यर्थियों ने जमकर किया बवाल, पुलिस से हुई भिड़ंत; कहा-गोली मारेंगे तब ही हटेंगे
Thu, 30 Jan 2025 08:37 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Thu, 30 Jan 2025 08:37 PM IST
सार
BPSC : 70 वीं बीपीएससी परीक्षा को कैंसिल करने की मांग पर अड़े अभ्यर्थियों ने गुरूवार को पटना में जमकर बवाल किया। पटना की सड़कों पर छात्रों का एक बड़ा हुजूम उतरा, जिसे रोकने के लिए पुलिस से कई बार नोंक-झोंक भी हुए।
विज्ञापन
अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी पटना में बीपीएससी अभ्यर्थियों ने जमकर हंगामा किया है। बीपीएससी 70वीं प्रारंभिक परीक्षा रद्द करने को मांग को लेकर आज सड़कों पर उतरे। अभ्यर्थियों ने लगभग 8 से 9 घंटों तक उग्र प्रदर्शन किया। इस दौरान कई अभ्यर्थियों और पुलिस प्रशासन के बीच झड़प भी हुई। बीपीएससी अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन लगभग 10-11 बजे शुरू हुआ जो शाम के लगभग 8 बजे तक चला। इस दौरान अभ्यर्थियों ने बीपीएससी गेट पर, जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश कार्यालय और फिर डाकबंगला चौराहे पर पुलिस प्रशासन के साथ भिड़ंत हुई।
विज्ञापन
पुलिस और अभ्यर्थियों के बीच हुई झड़प
गर्दनीबाग़ धरना प्रदर्शन स्थल पर धरना देने वाले अभ्यर्थियों ने 'अमर उजाला' को बताया था कि 30 जनवरी को वेलोग भरी संख्या में पटना की सड़कों पर उतरेंगे और सरकार के साथ -साथ आयोग पर यह दवाब बनायेंगे कि आयोग के द्वारा ली गई परीक्षा की जांच हो और फिर पूरी परीक्षा को फिर से आयोजित किये जाएं। अभ्यर्थी पूर्व की योजना के तहत सबसे पहले बेली रोड स्थित बीपीएससी कार्यालय पहुंचे। वहां पुलिस ने उन्हें रोका, लेकिन अभ्यर्थी लगातार अपना प्रदर्शन करते रहे। पुलिस ने बीपीएससी कार्यालय के पास बल का प्रयोग करते हुए अभ्यर्थियों को वहां से हटाने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस और कैंडिडेट्स के बीच झड़प हुई। इस दौरान छात्र के साथ-साथ पुलिसकर्मी भी चोटिल हुए। प्रदर्शन के दौरान बेली रोड पर जाम की स्थिति बनी रही, जिसमें स्कूल बसों के साथ-साथ कई गाड़ियां फंसी रहीं।
विज्ञापन