फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : boyfriend suicide case girlfriend death boyfriend girlfriend love affair munger bihar police

Bihar News : प्रेमिका की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सका, प्रेमी ने फंदे से लटक कर दे दी जान

Sun, 29 Jun 2025 10:56 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 29 Jun 2025 10:56 PM IST
सार

Love Affair : ऐसा प्यार कहां! जी हां, शायद इस कहानी को ऐसा ही कुछ कहेंगे। प्रेमिका की मौत की खबर सुनते ही प्रेमी ने अपनी जान दे दी। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Bihar News : boyfriend suicide case girlfriend death boyfriend girlfriend love affair munger bihar police
प्रेमी का प्रोफाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में एक युवक (25) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान पटना जिले के अथमलगोला निवासी सर्वेश कुमार के रूप में हुई है। वह गांधी चौक पर फुटपाथ पर कपड़े का कारोबार करता था घटना पूरब सराय थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन


एक सप्ताह पहले प्रेमिका की हुई थी मौत
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि सर्वेश एक सप्ताह पहले समस्तीपुर में अपने बीमार भांजे को देखने गया था। शुक्रवार को मुंगेर लौट के बाद उसे अपनी पूर्व प्रेमिका की मौत की सूचना मिली। दरअसल  उसकी प्रेमिका की लंबी बीमारी के कारण मृत्यु हो गई थी। प्रेमिका की मौत की खबर सुनकर वह काफी विचलित हो गया। इस वजह से सर्वेश डिप्रेशन में चला गया। 
विज्ञापन

रविवार को उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
यह खबर भी पढ़ें-http://Bihar News : पटना निवासी बहनोई की कुदाल से गला काटकर हत्या, ससुराल में पत्नी के भाई से हुआ था विवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रेकअप के बाद लड़की की हो गई थी मौत 
घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि रविवार को सर्वेश ने अपने फुफेरा भाई के घर के ऊपरी कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। घटना की सूचना मिलते ही पूरब सराय थाना अध्यक्ष सौरभ कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और बेहोश पड़े युवक को एक निजी नर्सिंग होम में ले गये, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बड़े भाई शशि कुमार ने बताया कि सर्वेश एक युवती से प्रेम करता था लेकिन कुछ समय पहले दोनों के बीच ब्रेकअप हो गया था। लड़की की मौत की जानकारी होने के बाद वह मानसिक रूप से बीमार हो गया था। 
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: पिता पर बेटी ने लगाया यौन शोषण का आरोप, कहा- छह साल तक दरिंदगी करते रहे, विरोध करने ऐसा करते थे

 जांच में जुटी पुलिस
पूरबसराय थानाध्यक्ष सौरभ कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टि से यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मुंगेर भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। वैसे पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed