{"_id":"66fec07eb167c8967305a409","slug":"bihar-news-bihar-police-investigation-play-school-principal-accused-of-molesting-a-minor-girl-in-patna-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : प्ले स्कूल के प्रिंसिपल पर नाबालिग बच्ची ने लगाया छेड़खानी करने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : प्ले स्कूल के प्रिंसिपल पर नाबालिग बच्ची ने लगाया छेड़खानी करने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा
Thu, 03 Oct 2024 09:34 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Thu, 03 Oct 2024 09:34 PM IST
सार
Bihar : पुलिस ने प्ले स्कूल के प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया। उस पर स्कूल में [पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा ने छेड़खानी करने का आरोप लगाया था। परिजनों ने इस मामले पर प्ले स्कूल में जमकर हंगामा किया। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
इसी स्कूल में हुई शर्मनाक घटना।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
राजधानी पटना के एक प्ले स्कूल के प्रिंसिपल पर नाबालिक बच्चों के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। इसको लेकर परिजनों ने विद्यालय में जमकर हंगामा किया। परिजनों ने इस बात की सूचना स्थानीय थाना को दी। सूचना मिलते ही पुलिस प्ले स्कूल पहुंच गई। मामले की जानकारी होते ही स्थानीय थाना की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित प्रिंसिपल को हिरासत में ले लिया। घटना की पुष्टि करते हुए मालसलामी थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि आरोपित प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा गया है। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
शिकायत मिलने पर परिजनों ने किया हंगामा
घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र के एक प्ले स्कूल के प्रिंसिपल पर स्कूल की 10 वर्षीय नाबालिक छात्रा ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। छात्रा ने गुरुवार को अपने परिजनों से इस बात की शिकायत की। जानकारी मिलते ही परिजन आक्रोशित हो गए और विद्यालय पहुंचकर जमकर हंगामा किया। इस बीच प्रिंसिपल मौका देखते ही वहां से फरार हो गए। परिजनों ने इसकी शिकायत पटना सिटी के मालसलामी थाने को की। सूचना मिलने के बाद मालसलामी थाने की एक महिला पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंची और नाबालिक बच्ची को मेडिकल के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
घटना की जानकारी देते हुए मालसलामी थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि नाबालिक बच्ची की उम्र लगभग 10 वर्ष के आसपास है और वह क्लास 3 की छात्रा है। उन्होंने बताया कि परिजनों ने बच्ची के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामला प्रकाश में आने के बाद आरोपित प्रिंसिपल को पुलिस हिरासत में ले ली है। उन्होंने बताया कि पुलिस प्रिंसिपल से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन