फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Bihar Police arrested Drunken headmaster at school purnea bihar Liquor Ban in Bihar

Bihar News : शराब के नशे में धुत होकर हेडमास्टर पहुंचे विद्यालय, जमकर हुआ हंगामा; पुलिस ने किया गिरफ्तार

Tue, 25 Feb 2025 06:41 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 25 Feb 2025 06:41 PM IST
सार

Liquor Ban in Bihar : बिहार में शराबबंदी है, लेकिन शराब पीने वाले लोग अभी भी धड़ल्ले से शराब पी रहे हैं। एक हेडमास्टर शराब के नशे में धुत होकर विद्यालय पहुंच गए। इसके बाद लोगों ने उसे देखकर जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन
Bihar News : Bihar Police arrested Drunken headmaster at school purnea bihar Liquor Ban in Bihar
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी प्रधानाध्यापक। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

शिक्षा विभाग और सरकार बिहार में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए दृढ संकल्पित है। वहीं कुछ शिक्षक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। पूर्णिया में एक स्कूल के हेडमास्टर शराब के नशे में धुत होकर विद्यालय पहुंच गए। स्कूल आने के बाद नशे की हालत में शिक्षक स्कूल के अन्य शिक्षकों और बच्चों को गाली गलौज करने लगा। ग्रामीणों तक बात पहुंचते ही ग्रामीण शिक्षक का विरोध करने लगे। स्थानीय लोगों ने इस बात की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस विद्यालय पहुंच गई और नशे में धूत हेडमास्टर को गिरफ्तार कर थाना लेकर चले गये। मामला कसबा प्रखंड अंतर्गत लखना पंचायत के रूसाबड़ी गांव के मजगामा उत्क्रमित उच्च विद्यालय की है। 

विज्ञापन


घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि आए दिन हेड मास्टर शराब के नशे में स्कूल आया करते थे। गांव के लोगों ने कहा कि हेडमास्टर शराब के नशे में धूत होकर होकर अचानक स्कूल पहुंच गए। स्कूल पहुंचने के बाद बच्चे और स्कूल शिक्षकों को गाली गलौज करने लगे जैसे ही बाद ग्रामीणों का पता चला ग्रामीण स्कूल आकर पहले जमकर हंगामा की उसके बाद कसबा पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर कसबा थाने पुलिस स्कूल पहुंच कर हंगामा को शांत कराया और शराब के नशे में धूत मास्टर को गिरफ्तार कर लिया। स्कूल में हंगामे की जानकारी मिलते ही प्रखंड विकास पदाधिकारी और शिक्षा पदाधिकारी स्कूल पहुंचे और पूरे मामले की छानबीन की। जिसके बाद पता चला कि मास्टर साहब शराब के नशे में धुत हैं।
विज्ञापन


पुलिस हेडमास्टर को गिरफ्तार कर कस्बा स्वास्थ्य केंद्र ले गई और वहां शिक्षक की जांच कराई गई। जांच में शिक्षक के शराब पीने की पुष्टि हुई है। बाद में कसबा थाने की पुलिस ने शराबी हेडमास्टर को जलालगढ़ थाना के हवाले कर दिया। वहीं कसबा बीडीओ ने कहा कि शराब के नशे में धूत हेडमास्टर के खिलाफ शिक्षा विभाग को कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

           

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed