फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Bangladeshi teacher and daughter died in a road accident in purnea,came to visit India with family

Bihar News: भारत घूमने आए बांग्लादेशी शिक्षक और बेटी की सड़क हादसे में मौत, परिवार के अन्य सदस्य की हालत गंभीर

Sat, 06 Apr 2024 09:17 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 06 Apr 2024 09:17 PM IST
सार

Accident News : बांग्लादेश से एक शिक्षक अपने परिवार के साथ भारत घुमने आये थे, लेकिन एक सडक हादसे में पिता -पुत्री की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना में परिवार के तीन अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गये हैं।

विज्ञापन
Bihar News: Bangladeshi teacher and daughter died in a road accident in purnea,came to visit India with family
अस्पताल पहुंचे परिजन। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

भारत घूमने आए एक बांग्लादेशी परिवार सड़क हादसे का शिकार हो गए। इस हादसे में बांग्लादेशी पिता और उनकी बेटी की मौत हो गई, जबकि पत्नी, बहन और बेटे की स्थिति काफी गंभीर हैं। मृतकों की पहचान सुशीलचंद्र सरकार (50) और उनकी बेटी सूचना सरकार (19) के रूप में कि गई है। इस घटना में उनकी पत्नी अंजना सरकार (44), मृतका की बहन सपना सरकार (16) और भाई सनोज सरकार (13 वर्ष) घायल हो गए है, जिनका इलाज पूर्णिया के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। मृतक सुशीलचंद्र सरकार शिक्षक थे। 

विज्ञापन

घटना इस्लामपुर थाना के रामगंज एनएच की है।

बांग्लादेश से भारत घूमने आये थे
घटना के संबंध में परिजन अनिमेष का कहना है कि पूरा परिवार लगभग एक सप्ताह पहले बांग्लादेश से भारत घूमने आये थे। मृतक बांग्लादेश से पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के नयानगर इलाके में रहने वाली बहन सपना सरकार के घर आए थे, यहां से वे सभी रिश्तेदार के घर विदान नगर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार हाइवा अनियंत्रित होकर सड़क पार कर रहे बांग्लादेशी परिवार को कुचल दिया। घटना के बाद हाइवा मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


पत्नी, बहन और बेटे की हालत गंभीर 
स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को पूर्णिया लाइन बाजार स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान बांग्लादेशी शिक्षक की मौत हो गई। वहीं तीन अन्य की हालत काफी नाजुक है। सभी का इलाज पूर्णिया के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। पत्नी, बहन और बेटे वेंटीलेटर पर जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस 
घटना के संबंध में सहायक खजांचीहाट थानाध्यक्ष शशि कुमार भगत ने बतया कि लाइन बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में सड़क हादसे के शिकार पिता और बेटी की हो गई है। मौत के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेज दिया गया है। उनका कहना है कि जिस हाइवा से घटना हुई है उसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed