फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Asian Hockey Championship 2024 Trophy Gaurav Yatra visit Muzaffarpur news

एशियन हॉकी चैंपियनशिप 2024 : ट्रॉफी गौरव यात्रा पहुंची मुजफ्फरपुर, डीएम और एसएसपी ने किया प्रोत्साहित

Sat, 02 Nov 2024 08:12 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 02 Nov 2024 08:12 PM IST
सार

Bihar : एशियन हॉकी चैंपियनशिप 2024 महिला वर्ग अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन 11 से 20 नवंबर 2024 तक राजगीर के स्पोर्ट्स अकादमी में आयोजित किया जा  रहा है। इस दौरान बिहार ट्रॉफी गौरव यात्रा मुजफ्फरपुर पहुंचा है। 

विज्ञापन
Bihar News : Asian Hockey Championship 2024 Trophy Gaurav Yatra visit Muzaffarpur news
टीम के साथ एसपी और डीएम - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार अब प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है खेल में अपने बिहार का लोहा मनवा रहा बिहार के लिए गर्व की बात है कि बिहार अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल का बड़ा आयोजन कर रहा है। डीएम सुब्रत ने कहा यह बिहार के लिए बहुत गौरवान्वित करने का पल है हम दुनिया के देशों का प्रतिनिधित्व करने जा रहे हैं। एशियन हॉकी चैंपियनशिप 2024 महिला वर्ग अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन 11 से 20 नवंबर 2024 तक राजगीर के स्पोर्ट्स अकादमी में आयोजित किया जाना है और बिहार में इसका आयोजन हो रहा है।इसको लेकर के आज हॉकी को बढ़ावा देने के लिए बिहार ट्रॉफी गौरव यात्रा का आयोजन किया जा रहा है खेल विभाग और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के जहां देर शाम को जिले में पहुंची गौरव यात्रा का अगला पड़ाव।मुजफ्फरपुर जिले में शाम को 7 बजे में पहुंची जहां पर स्पोर्ट्स कंपलेक्स सिकंदरपुर में किया है डीएम एसएसपी और एसडीएम सहित जिला के कई अधिकारियों के द्वारा किया गया है स्वागत।इस दौरान में डीएम और एसएसपी ने खिलाड़ियों के सम्मान में कई बात कही तो उन्हें कई गुड भी सिखाए गए हैं।

विज्ञापन


यह ट्रॉफी गौरव यात्रा सारण जिला से होते हुए मुजफ्फरपुर आई और अब रात्रि विश्राम के बाद समस्तीपुर जिले के लिए निकलेगी।इसे शहर के विभिन्न भागों से आज घूमते हुए स्पोर्ट्स कांप्लेक्स सिकंदरपुर  में पहुंची और इससे जिले राज्य में हॉकी को बढ़ावा देने में काफी मदद मिलेगी।आपको बता दें कि इस खेल में भारत,चीन,जापान, द कोरिया,मलेशिया और थाईलैंड देश के खिलाड़ी भाग ले रहे है।इस दौरान में सैकड़ो खिलाड़ी को डीएम सुब्रत और SSP राकेश ने सम्मानित किया व उनका हौसल अफजाई किया है।इस दौरान में खुद डीएम एसएसपी ने हॉकी के खेल को बढ़ावा दिया जाने के लिए खिलाड़ी को लगा बिहार में खेल के लिए लगातार काम किए जा रहे हैं नए नए स्टेडिम का निर्माण करने के साथ खिलाड़ी को सरकारी नौकरी भी दिया जा रहा है यह खिलाड़ियों के लिए एक बड़ी प्रेरणादाई और मनोबल को बढ़ाने का प्रेरक कार्य है।
विज्ञापन


डीएम सुब्रत सेन ने बताया है कि यह बिहार के लिए बड़े गौरव की बात है कि हम एक अंतरराष्ट्रीय खेल का आयोजन कर रहे हैं।ये बिहार के खिलाड़ी के लिए बहुत की प्रेरणा देने वाला और सम्मान को बढ़ाने वाला है इस दिशा में बिहार आगे बढ़ रहा है और यहां के खिलाड़ी देश के बेहतर खेल का प्रदर्शन कर अपना डंका बजा रहे हैं।इस दौरान में जिला के कई प्रतिभावान खिलाड़ी को सम्मानित किया गया।इस सम्मान से उनके अन्दर की खेल के प्रति न केवल ऊर्जा का संचार होता है बल्कि हिम्मत भी मिलती।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed