{"_id":"5dc0f81a8ebc3e015a224fec","slug":"bihar-muzaffarpur-a-collision-between-a-truck-and-an-auto-led-an-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, तीन बच्चों समेत पांच की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, तीन बच्चों समेत पांच की मौत
Tue, 05 Nov 2019 10:44 AM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: अनवर अंसारी
Updated Tue, 05 Nov 2019 10:44 AM IST
विज्ञापन
ट्रक ने मारी ऑटो को टक्कर
- फोटो : ANI
बिहार में सोमवार देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। राज्य के मुजफ्फरपुर में हुए इस हादसे में तीन बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक बच्ची और युवती की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। यह हादसा तब हुआ जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने आगे चल रहे ऑटो को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
Bihar: 5 persons, including 3 children, dead after a collision between a truck&an auto in Muzaffarpur. AR Ghosh, District Magistrate Muzaffarpur, says,“Compensation of Rs. 4 lakhs each will be given to family of the deceased. Investigation on to find cause of accident" pic.twitter.com/unyy40sUfu
— ANI (@ANI) November 5, 2019विज्ञापन
घटना की सूचना मिलने पर, जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष, एसएसपी मनोज कुमार, सिटी एसपी नीरज कुमार सिंह समेत कई अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। जिलाधिकारी एआर घोष ने इस घटना को लेकर कहा है कि मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख मुआवजे के तौर पर दिए जाएंगे। साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। घायल मरीजों की बेहतर इलाज के लिए आईसीयू में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ऑटो पेट्रोल पंप से तेल लेकर निकल रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। उसने सवार लोग इधर-उधर बिखर गए। इस दौरान तीन लोगों की तो मौके पर ही मौत हो गई।