{"_id":"6a3a03e6bf8edcb5760f1cdd","slug":"bihar-massive-blaze-hits-muzaffarpur-industrial-area-destroying-goods-worth-lakhs-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: औद्योगिक क्षेत्र में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक; मुजफ्फरपुर के इंडस्ट्रियल एरिया में अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: औद्योगिक क्षेत्र में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक; मुजफ्फरपुर के इंडस्ट्रियल एरिया में अफरा-तफरी
Tue, 23 Jun 2026 09:26 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 09:26 AM IST
सार
मुजफ्फरपुर के बेला इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित श्री कृष्णा फैक्ट्री में सोमवार को अचानक भीषण आग लग गई। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन
आग बुझाने में जुटी फायर बिग्रेड
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरपुर जिले के बेला इंडस्ट्रियल एरिया में सोमवार को एक फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री इसकी चपेट में आ गई। हादसे में फैक्ट्री के अंदर रखा लाखों रुपये का सामान और मशीनें जलकर राख हो गईं। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
जानकारी के अनुसार, बेला इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित श्री कृष्णा फैक्ट्री में अचानक धुआं उठता दिखाई दिया। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें और धुएं का गुबार देखकर आसपास मौजूद मजदूरों और स्थानीय लोगों में अफरातफरी मच गई। कई लोग सुरक्षा के मद्देनजर फैक्ट्री परिसर से बाहर निकल आए।
शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह बिजली के शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग तेजी से फैली, जिससे फैक्ट्री में रखा कीमती सामान और मशीनें बचाई नहीं जा सकीं।
विज्ञापन
फायर ब्रिगेड ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू
घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। आग की गंभीरता को देखते हुए दो बड़े दमकल वाहनों को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने कई घंटों तक लगातार प्रयास कर आग पर पूरी तरह काबू पाया।
ये भी पढ़ें- Railway: तीसरी रेल लाइन के काम से कई ट्रेनें रद्द, दर्जनों गाड़ियों का रूट बदला; सफर से पहले देखें पूरी लिस्ट
किसी के हताहत होने की सूचना नहीं
अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी गई थी। समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है और आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच जारी है।
इस घटना के बाद पूरे बेला औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और अग्नि सुरक्षा मानकों को लेकर चर्चा तेज हो गई है।