{"_id":"61f51acda0d3201bfa375041","slug":"bihar-legislative-council-elections-bjp-nda-alliance-decision-bjp-and-jdu-will-contest-these-seats-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: विधान परिषद चुनाव में भाजपा 13 और जदयू 11 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार, राजद-कांग्रेस में नहीं बनी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: विधान परिषद चुनाव में भाजपा 13 और जदयू 11 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार, राजद-कांग्रेस में नहीं बनी बात
Sat, 29 Jan 2022 04:15 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sat, 29 Jan 2022 04:15 PM IST
सार
बिहार विधान परिषद की 24 सीटों पर चुनाव होना है। इसे लेकर दोनों पार्टियों के बीच तनातनी चल रही थी। उत्तर प्रदेश में जब से दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन को लेकर कोई बात नहीं बनी, तो कयासों का दौर शुरू हो गया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर एनडीए में चल रही उठापटक शनिवार को खत्म हो गई। बिहार के भाजपा प्रभारी भूपेंद्र यादव ने बताया कि बिहार विधान परिषद चुनाव में 13 सीटों पर भाजपा और 11 सीटों पर जदयू चुनाव लड़ेगी। भाजपा अपने खाते से एक सीट केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस की रालोजपा को देगी। सूत्रों के मुताबिक, जदयू अपने खाते से एक सीट एचएएम को दे सकती है। वहीं, राजद-कांग्रेस के गठबंधन पर तेजस्वी यादव ने कहा कि एमएलसी का चुनाव राजद अपने बलबूते पर लड़ेगी।
विज्ञापन
इससे पहले भाजपा नेता भूपेंद्र यादव और डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद सुबह-सुबह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के घर पहुंचे। यह अहम बैठक करीब एक घंटे तक चली। डिप्टी सीएम ने बताया कि एनडीए में भाजपा और जदयू के बीच सब ठीक चल रहा है। दोनों पार्टियों के बीच सहमति पहले से बनी हुई थी। इसी क्रम में विचार-विमर्श भी हुआ।
विज्ञापन
24 सीटों पर होना है चुनाव
बिहार विधान परिषद की 24 सीटों पर चुनाव होना है। इसे लेकर दोनों पार्टियों के बीच तनातनी चल रही थी। उत्तर प्रदेश में जब से दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन को लेकर कोई बात नहीं बनी, तो कयासों का दौर शुरू हो गया।
विज्ञापन
राजद और कांग्रेस में नहीं बनीं बात
बिहार में 24 सीटों के लिए होने वाले विधान परिषद चुनाव से पहले महागठबंधन में बड़ी फूट हुई है। शनिवार को सीटों के तालमेल पर बातचीत करने के लिए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा और विधायक दल के नेता अजीत शर्मा दिल्ली पहुंचे। रविवार को पार्टी के राज्यसभा सांसद अखिलेश सिंह, डॉ. मदन मोहन झा और अजीत शर्मा की राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मीटिंग फिक्स हुई। इसके बाद भी लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मीडिया के सामने एलान कर दिया कि एमएलसी चुनाव में राजद का कांग्रेस से तालमेल नहीं हो सका है।
तेजस्वी ने साधा निशाना
राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि जब बिहार विधानसभा का नौकरी को लेकर चपरासी, ड्राइवर, क्लर्क का बहाली निकलता है तब 5 लाख आवेदन जाते हैं और आवेदन देने वाले एमबीबीएस और इंजीनियरिंग करने वाले लोग होते हैं। 200 खाली पद पर 5 लाख आवेदन जाते हैं तो आप समझ सकते हैं कि देश में बेरोजगारी की स्थिति क्या है।
उन्होंने कहा कि 19 लाख नौकरी देने का वादा करने वाले बताए कि कितनों को नौकरी दी गई। 2014 में कहा गया था कि एक साल में 2 करोड़ लोगों को रोज़गार मिलेगा, वो रोज़गार कहां है? और आज जब नौजवान अपने अधिकार के लिए मांग रख रहे या आंदोलन कर रहे तो आप उन पर लाठी बरसाने का काम कर रहें।
यूपी में भी प्रचार करेंगे नीतीश
वहीं, जनता दल (यूनाइटेड) के नेता और बिहार के सीएम नीतीश कुमार उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए वर्चुअल प्रचार करेंगे। पार्टी अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह भी यूपी चुनाव के लिए प्रचार करेंगे। जनता दल (यूनाइटेड) ने एक आधिकारिक बयान में इसकी जानकारी दी।