फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar increase in criminal incidences congress said- bjp-jdu illicit coalition led misrule here

बिहार में बढ़ते आपराधिक मामलों पर कांग्रेस ने कहा- भाजपा-जदयू के ‘अनैतिक गठबंधन’ से यहां कुशासन

Tue, 25 Sep 2018 01:49 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला
न्यूज डेस्क,अमर उजाला Updated Tue, 25 Sep 2018 01:49 PM IST
विज्ञापन
bihar increase in criminal incidences congress said- bjp-jdu illicit coalition led misrule here
मुजफ्फरपुर मेयर हत्याकांड

बिहार के मुजफ्फरपुर में पूर्व मेयर की हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस के राज्य प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने मंगलवार को राज्य की नीतीश कुमार सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि भाजपा एवं जदयू के ‘अनैतिक गठबंधन’ के कारण राज्य में कुशासन का राज है। गोहिल ने यह भी दावा किया कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति चरमरा गई है और अब हर तबका असुरक्षित महसूस कर रहा है।

विज्ञापन

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘पूर्व मेयर की एके-47 से हत्या कर दी गई। यह सिर्फ एक घटना नहीं है। हत्या, बलात्कार और अपराध की दूसरी घटनाएं नियमित तौर पर हो रही हैं। राज्य में कानून-व्यवस्था बदतर हो चुकी है। सभी वर्गों के लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।’ 
विज्ञापन

 

कांग्रेस प्रभारी ने कहा, ‘राज्य में कुशासन की वजह भाजपा और जदयू का अनैतिक गठबंधन है। दोनों इसी में लगे हुए हैं कि कौन छोटा भाई और कौन बड़ा भाई है। इनके पास कानून-व्यवस्था को संभालने के लिए समय ही नहीं है।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि मुजफ्फरपुर शहर के नगर थाना अंतर्गत अग्निशमन कार्यालय के समीप रविवार शाम एके 47 से लैस अज्ञात अपराधियों ने पूर्व मेयर 50 वर्षीय समीर कुमार और उनके वाहन चालक 40 वर्षीय रोहित कुमार पर अंधाधुंध गोलीबारी कर उनकी हत्या कर दी थी।

(इनपुट-भाषा)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed