{"_id":"64526a4efce42c784b0e2558","slug":"bihar-five-people-died-in-a-head-on-collision-between-a-tempo-and-a-truck-in-sitamarhi-2023-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: सीतामढ़ी में टेंपो और ट्रक के आमने-सामने भिड़ंत में छह लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने ट्रक को फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: सीतामढ़ी में टेंपो और ट्रक के आमने-सामने भिड़ंत में छह लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने ट्रक को फूंका
Wed, 03 May 2023 07:36 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Wed, 03 May 2023 07:36 PM IST
सार
सीतामढ़ी में यात्रियों से भरी टेंपो और ट्रक के आमने-सामने भिड़ंत में छह लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। आक्रोशित लोगों ने ट्रक को फूंक दिया।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटे लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीतामढ़ी में यात्रियों से भरी टेंपो और ट्रक के आमने-सामने भिड़ंत में 6 लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि सात लोग घायल हो गए। आक्रोशित लोगों ने ट्रक में आग लगा दिया। घटना बाजपट्टी थाना क्षेत्र के पकड़ी की है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंपू के परखच्चे उड़ गए। टक्कर होते ही स्थानीय लोग उधर दौड़ पड़े और खदेड़ कर ट्रक को पकड़ लिया और फिर उसे आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
मरने वालों में महिला, पुरुष और बच्चे भी शामिल
स्थानीय लोगों का कहना है कि टेंपू में चालक समेत 13 लोग सवार थे जिसमे छः लोगो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। घायलों को किसी तरह टेंपू से बाहर निकाला गया। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सदर अस्पताल सीतामढ़ी पहुंचाया गया। उनमें चार की हालत काफी नाजुक है। मरने वालों में एक मासूम भी शामिल है।
विज्ञापन
आक्रोशित लोगों ने ट्रक को फूंका
टक्कर होते ही ट्रक का चालक और उप चालक घटनास्थल से फरार हो गया। घटना होते ही स्थानीय लोग इस घटना से भड़क उठे और गुस्से में ट्रक में आग लगा दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और राहत कार्य में जुट गई।
विज्ञापन
छह की मौत
इस घटना में छह लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में नईम मंसूरी का पुत्र सुफियान (11), समसुल मंसूरी का पुत्र अफजल (18), रिजवान मंसूरी का पुत्र इमामुद्दीन (11), और सायिका परवीन (1वर्ष) हैं। ये सभी मुजफ्फरपुर के रहने वाले हैं। जबकि इनके साथ सीतामढ़ी जिला के कन्हौली थाना क्षेत्र के बसहिया निवासी बदरे आलम (40) और उसका पुत्र मो अफसर (20) की मौत हो गई।
7 लोग हैं घायल
इस घटना में मोहम्मद जाबिर की पत्नी महजबी (21), रजिया खातून (30), सलमान की पुत्री अफिया (14), अनवर मंसूरी का पुत्र मोहम्मद असर्फूल (10), अनवर मंसूरी की पत्नी शाहिदा खातून (35), अनवर मंसूरी का पुत्र अल्तमस (15) और आफरीन खातून घायल हैं। उन घायलों में चार की हालत काफी गंभीर होने की वजह से उन्हें मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया है। सभी एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने शोक संवेदना व्यक्त की
मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने सीतामढ़ी जिले के पुपरी के पास भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने इस घटना को काफी दुखद बताया है। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने इस सड़क हादसे में घायल 7 लोगों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं, साथ ही उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है।