{"_id":"61ca453b22ff2243597bcd4d","slug":"bihar-fir-registered-against-seven-people-with-owner-in-muzaffarpur-boiler-blast-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार : मुजफ्फरपुर बॉयलर विस्फोट मामले में मालिक समेत सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार : मुजफ्फरपुर बॉयलर विस्फोट मामले में मालिक समेत सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
Tue, 28 Dec 2021 04:29 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, मुजफ्फरपुर
एजेंसी, मुजफ्फरपुर
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 28 Dec 2021 04:29 AM IST
सार
मुजफ्फरपुर में नमकीन और नूडल्स फैक्टरी में बॉयलर विस्फोट मामले में पुलिस ने मुजफ्फरपुर बेला औद्योगिक क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रभारी प्रसाद कुमार श्रीवास्तव के बयान के आधार पर प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की है।
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर- नूडल्स फैक्टरी में बॉयलर फटने से धमाका
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के मुजफ्फरपुर में नमकीन और नूडल्स फैक्टरी में बॉयलर विस्फोट मामले में मालिक समेत सात लोगों पर गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने मुजफ्फरपुर बेला औद्योगिक क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रभारी प्रसाद कुमार श्रीवास्तव के बयान के आधार पर प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की है। पुलिस ने फैक्टरी के निदेशक विकास मोदी, पत्नी श्वेता मोदी, दो मैनेजर, सुपरवाइजर व टेक्नीशियन आदि पर आरोप गठित किए गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस उपाधीक्षक राम नरेश पासवान के मुताबिक, यह मामला सीधे तौर पर लापरवाही का है, जिसमें इतने लोगों की जान चली गई। इसे फैक्टरी मालिक की लापरवाही का मामला इसलिए भी माना जा रहा है कि अगर फैक्टरी के बॉयलर की मरम्मत सही समय पर हुई होती तो इस तरह की घटना नहीं होती।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि मई 2020 में बॉयलर की आखिरी बार मरम्मत की गई थी। हालांकि, हर पहलुओं पर जांच के बाद इस बात का भी पता लग पाएगा कि वास्तव में मई 2020 मरम्मत हुई भी था या केवल सर्टिफिकेट जारी कर दिया गया था। धमाके के बाद एएसएल की टीम भी मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है और इसके आधार पर आने वाले समय में जांच रिपोर्ट पेश की जाएगी।
विज्ञापन