Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Excise Department team attacked in Bhojpur, went to find liquor, people ran and beat them, 6 injured

Bihar : भोजपुर में उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, शराब खोजने गई थी, लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, 6 घायल

Tue, 04 Apr 2023 10:08 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 04 Apr 2023 10:08 AM IST
सार

आरा में उत्पाद विभाग की टीम को ग्रामीणों ने दौड़ा कर पीटा। घटना सहार थाना क्षेत्र के राजदेव नगर गांव की है। उत्पाद विभाग टीम को पीटने के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर घंटों बवाल किया।  

विज्ञापन
Bihar: Excise Department team attacked in Bhojpur, went to find liquor, people ran and beat them, 6 injured
भोजपुर में उत्पाद विभाग की टीम पर हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आरा में उत्पाद विभाग की टीम को ग्रामीणों ने दौड़ा कर पीटा। उत्पाद विभाग की पुलिस टीम का भागते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना सहार थाना क्षेत्र के राजदेव नगर गांव की है। उत्पाद विभाग टीम को पीटने के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर घंटों बवाल किया। बताया जा रहा है कि सहार थाना क्षेत्र के राजदेव नगर में उत्पाद विभाग एवं ग्रामीणों के बीच जमकर ईट पत्थर एवं लाठी-डंडे चले जिसमें आधा दर्जन ग्रामीण जख्मी हो गए।  वहीं आक्रोशित ग्रामीणों ने आरा-अरवल मुख्य मार्ग को राजदेव नगर में जाम कर प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया।

विज्ञापन


क्या है मामला 
सोमवार की शाम उत्पाद विभाग की टीम राज देवनगर मुसहर टोली में शराब के खिलाफ छापामारी करने गए थी। जहां उत्पाद विभाग के द्वारा शराब की सेवन करने के मामले में पुलिस ने राजदेव नगर निवासी सुखट राम के पुत्र जवाहिर मुसहर एवं सुडनी गांव निवासी बबन राम के पुत्र अनिल राम को गिरफ्तार कर लिया। ग्रामीणों का कहना है कि गिरफ्तार व्यक्ति एक श्राद्ध कर्म में शामिल होने आए थे जिसे उत्पाद विभाग ने जबरन गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


महिला का सिर फूटने के बाद मचा बवाल 
ग्रामीणों का कहना है कि गिरफ्तार शैलेंद्र राम की पत्नी सरस्वती देवी ने पुलिस प्रशासन से उसे छोड़ देने की गुजारिश की लेकिन उसे छोड़ने की जगह उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा सरस्वती देवी के साथ मारपीट की गई जिसमें सरस्वती देवी का सर फट गया। महिला के साथ मारपीट की घटना मिलते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गए और पुलिस बल पर हमला बोल दिया। दोनों तरफ से लाठी-डंडा एवं ईंट-पत्थर चलने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस बल के साथ साथ ग्रामीण घायल 
इस झड़प में उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर आलोक कुमार सैगल, सब इंस्पेक्टर राहुल कुमार दुबे, एएसआई राम जी चौधरी सहित करीब आधे दर्जन पुलिस बल जख्मी हो गए जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहार में कराया गया। वहीं राजदेव नगर निवासी शैलेंद्र राम के पत्नी सरस्वती देवी, पुत्र रोहित कुमार, नंदनी कुमारी, रंजीत कुमार, संगीता कुमारी जख्मी हो गई। इन सबों का इलाज खैरा प्राइवेट क्लीनिक में चल रहा है।


सड़क जाम किया 
झड़प के बाद उत्पाद विभाग की टीम घटनास्थल से जवाहिर मुसहर एवं अनिल राम को गिरफ्तार कर ले गई। जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों के द्वारा राजदेव नगर में टायर जला सड़क जाम कर दिया। सड़क जाम के दौरान ग्रामीणों ने जवाहिर मुसहर एवं अनिल राम को छोड़ने की मांग कर रहे थे। हालांकि विधि-व्यवस्था को बनाये रखने के लिए सहार थानाध्यक्ष शिवेंद्र कुमार, चौरी थानाध्यक्ष कुमार रंजनीकांत, नारायणपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर कैंप कर रही है। वहीं सड़क जाम कर रहे ग्रामीणों के द्वारा पावर ग्रिड से पावर सप्लाई को भी अवरूद्ध कर दिया जिसके कारण क्षेत्र में बिजली की सप्लाई अवरूद्ध है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed