फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Engineer of Samastipur Railway Division sold the Rail engine to the scrap mafia

बिहार: समस्तीपुर रेल मंडल के इंजीनियर ने स्क्रैप माफियाओं के हाथों रेल इंजन को बेच डाला, दरोगा निलंबित

Tue, 21 Dec 2021 02:41 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, पटना
अमर उजाला ब्यूरो, पटना Published by: देव कश्यप Updated Tue, 21 Dec 2021 02:41 AM IST
सार

समस्तीपुर लोको डीजल शेड के इंजीनियर राजीव रंजन झा ने डीएमई का फर्जी कार्यालय आदेश दिखाकर रेलवे मंडल के पूर्णियां कोर्ट स्टेशन के पास वर्षों से खड़ी छोटी लाइन का पुराना भाप इंजन स्क्रैप कारोबारी को बेच दिया।

विज्ञापन
Bihar Engineer of Samastipur Railway Division sold the Rail engine to the scrap mafia
भाप इंजन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के समस्तीपुर रेल मंडल में रेलवे के एक इंजीनियर ने स्क्रैप माफियाओं के हाथों रेल इंजन बेच दिया। इंजीनियर ने डीजल शेड पोस्ट पर कार्यरत एक दारोगा की मिलीभगत से शेड के आवक रजिस्टर में स्क्रैप के अंदर एक पिकअप वैन की एंट्री भी करवा दी। लेकिन वहां तैनात एक महिला सिपाही की समझदारी से यह मामला उजागर हो गया। मामला खुलते ही इंजीनियर फरार हो गया। 

विज्ञापन


समस्तीपुर लोको डीजल शेड के इंजीनियर राजीव रंजन झा ने डीएमई का फर्जी कार्यालय आदेश दिखाकर रेलवे मंडल के पूर्णियां कोर्ट स्टेशन के पास वर्षों से खड़ी छोटी लाइन का पुराना भाप इंजन स्क्रैप कारोबारी को बेचा। राजीव ने 14 दिसंबर को हेल्पर सुशील यादव के साथ पूर्णियां कोर्ट स्टेशन पर इस भाप इंजन को गैस कटर से कटवाया और वहां से इसकी ढुलाई शुरू करवाई। जब पूर्णियां आरपीएफ आउट पोस्ट प्रभारी एमएम रहमान ने इंजन वहां से ले जाने रोका तो उसने समस्तीपुर डीजल शेड के डीएमई का आदेश दिखाकर कहा कि इस इंजन का कबाड़ डीजल शेड ले जाना है। 
विज्ञापन


उधर अगले दिन डीजल शेड में तैनात सिपाही संगीता ने स्क्रैप लोड में पिकअप वैन की एंट्री देखी, लेकिन उसे कहीं भी लाया गया स्क्रैप नहीं दिखा। संगीता ने इसकी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी। तब मामले की जांच शुरू हुई। मंडल सुरक्षा आयुक्त एके लाल ने बताया, एमएम रहमान ने डीजल शेड से जारी पत्र के बारे में जांच शुरू की तो शेड के डीएमई ने इस तरह का कोई भी पत्र जारी करने की बात से इनकार कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंजीनियर फरार, दरोगा निलंबित
दो दिनों तक जांच के बाद भी जब स्क्रैप लोड वाहन की जानकारी नहीं मिली तो प्राथमिकी दर्ज कराई गई। इसमें इंजीनियर राजीव रंजन झा, हेल्पर सुशील यादव समेत सात लोगों को आरोपी बनाया गया है। मामला खुलने के बाद से राजीव झा की गिरफ्तारी के लिए आरपीएफ की टीम लगातार छापेमारी कर रही है। डीआरएम आलोक अग्रवाल के आदेश पर इंजीनियर व हेल्पर के अलावा डीजल शेड पोस्ट पर तैनात दारोगा वीरेंद्र द्विवेदी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed