Bihar Election 2020 Live Updates: तेजस्वी ने नीतीश को दी चुनौती, कहा- नालंदा की किसी भी सीट से लड़ लें चुनाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Bihar Assembly Election 2020: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान होते ही चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। 28 अक्तूबर को पहले चरण के लिए मतदान होना है। ऐसे में सभी दलों ने चुनाव प्रचार को तेज कर दिया है। वहीं कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक के बाद शरद यादव की बेटी शुभाषिनी राज राव कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। दूसरी तरफ, राजद नेता तेजस्वी यादव राघोपुर सीट से चुनाव लड़ने जा रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने आज अपना नामांकन दाखिल किया। साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चुनौती दी कि वह अपने गृह जिले नालंदा की किसी भी सीट से चुनाव लड़ लें।
शरद यादव की बेटी शुभाषिनी राज राव ने थामा कांग्रेस का हाथ
लोकतांत्रिक जनता दल के प्रमुख शरद यादव की बेटी शुभाषिनी राज राव कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने उन्हें कांग्रेस में शामिल करवाया। वह बिहार चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरेंगी।
Delhi: Loktantrik Janata Dal chief Sharad Yadav's daughter Subhashini Raj Rao joins Congress. pic.twitter.com/OGqkuULb8X
— ANI (@ANI) October 14, 2020
तेजस्वी ने दाखिल किया नामांकन
राजद नेता तेजस्वी यादव ने राघोपुर सीट से अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इससे पहले, पत्रकारों से बातचीत के दौरान तेजस्वी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चुनौती दी। उन्होंने कहा, वैसे तो हम राघोपुर से नामांकन भरने जा रहे हैं, लेकिन नीतीश जी नालंदा की किसी सीट से नामांकन करें तो वह भी वहां से नामांकन करेंगे।
तेजस्वी ने कहा है कि 2015 में जेडीयू के साथ हमारा गठबंधन था और हमलोगों ने नीतीश को सीएम बनाने के लिए वादा किया था। जो हमने पूरा करके दिखाया और उनको सीएम बना दिए। इस बार हम वादा कर रहे हैं कि अगर महागठबंधन की सरकार बनती है तो पहली कैबिनेट की बैठक में दस लाख युवाओं को रोजगार देंगे ये मेरा वादा है।
बता दें कि, नालंदा सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गृह जिला है। इसके अलावा नीतीश कुमार विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ते हैं, वह लगातार बिहार विधानपरिषद के सदस्य (एमएलसी) चुने जाते रहे हैं और फिलहाल भी एमएलसी हैं।
नामांकन दाखिल करने पहुंचे तेजस्वी
राजद नेता तेजस्वी यादव बड़े भाई तेजप्रताप यादव के साथ राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने के लिए हाजीपुर के अनुमंडल मुख्यालय पहुंच गए हैं। उन्होंने यहां आने से पहले अपनी मां का आशीर्वाद भी लिया।
Bihar: RJD leader Tejashwi Yadav, accompanied by elder brother Tej Pratap Yadav, arrives at Hajipur Collectorate to file nomination from Raghopur assembly constituency.#BiharElections2020 https://t.co/uQZkkuCdto pic.twitter.com/ljMfT8FKCJ
— ANI (@ANI) October 14, 2020
लालू जी को याद कर रहे हैं बिहार के लोग: राबड़ी देवी
तेजस्वी यादव ने पर्चा दाखिल करने से पहले अपने मां राबड़ी देवी और बड़े भाई तेजप्रताप यादव का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर राबड़ी देवी ने कहा, बिहार के लोग और पार्टी कार्यकर्ता लालू जी को याद कर रहे हैं।
#WATCH Patna: RJD leader Tejashwi Yadav seeks blessings of his mother Rabri Devi and elder brother Tej Pratap Yadav. He'll file nomination from Raghopur today, for the upcoming #BiharElections2020.
— ANI (@ANI) October 14, 2020
Rabri Devi says, "People of Bihar and everyone in the party is missing Lalu ji." pic.twitter.com/VTCASwSZCo
सरकार बनी तो पहली कैबिनेट मीटिंग में 10 लाख युवाओं को नौकरी देने पर लगेगी मुहर
वहीं, नामांकन से पहले तेजस्वी यादव ने कहा है कि यदि हम सरकार बनाते हैं, तो पहली कैबिनेट मीटिंग में हम जो पहली चीज करेंगे, वह है 10 लाख युवाओं को नौकरी देना। ये सरकारी नौकरी होंगी। तेजस्वी ने कहा, बिहार में बेरोजगारी की दर 46.6 फीसदी है। बेरोजगारी, गरीबी, भुखमरी और पलायन के आतंक पर उनका (सरकार) क्या कहना है? 15 साल में उनके डबल इंजन सरकार ने क्या किया? यह उनके एजेंडे से हटने की कोशिश है लेकिन हम एजेंडे पर चुनाव लड़ना चाहते हैं।
If we form the govt, the first thing we'll do at the first cabinet meet is to sanction jobs for 10 lakh youth. These will be government jobs and permanent in nature: RJD leader Tejashwi Yadav, ahead of filing nomination from Raghopur today, for the upcoming #BiharElections2020 pic.twitter.com/UMWwMMxq3y
— ANI (@ANI) October 14, 2020
काम के आधार पर वोट दें: नीतीश कुमार
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के लोगों से कहा कि चुनाव में काम के आधार पर वोट करें वरना प्रदेश की स्थिति वैसी ही हो जाएगी, जैसे आज से 15 साल पहले थी। कुमार ने बांका जिले के अमरपुर में एक चुनावी रैली में विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल पर परोक्ष प्रहार करते हुए कहा, काम को देखिए और किसी के प्रचार के चक्कर में नहीं आइएगा। वरना उनकी आमदनी बढ़ जाएगी तो आपकी घट जाएगी।