फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar election result 2020 live updates nitish tejashwi nda alliance cm post bjp jdu ham vip mahagathbandhan

नीतीश बोले- अब 15 नवंबर को होगी एनडीए विधायक दल की बैठक, लिए जाएंगे अहम फैसले

Fri, 13 Nov 2020 02:23 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 13 Nov 2020 02:23 PM IST
विज्ञापन
bihar election result 2020 live updates nitish tejashwi nda alliance cm post bjp jdu ham vip mahagathbandhan
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद अब राज्य में नई सरकार के गठन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी सिलसिले में शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास पर एनडीए के नेताओं की बैठक हुई। इसमें हम, वीआईपी सहित भाजपा नेता हिस्सा लेने के लिए पहुंचे। बैठक के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि 15 नवंबर को 12.30 बजे एनडीए विधायक दल की बैठक होगी जिसमें अहम फैसले लिए जाएंगे। वहीं सरकार गठन से पहले भाजपा सांसद ने मुख्यमंत्री से शराबबंदी में संशोधन करने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे राज्य में भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है। यहां पढ़ें इससे जुड़े अपडेट्स-

विज्ञापन


15 नवंबर को होगी एनडीए विधायक दल की बैठक

एनडीए बैठक के बाद नीतीश कुमार ने कहा कि 15 नवंबर को दोपहर 12.30 बजे एनडीए विधायक दल की बैठक होगी। उसमें सभी फैसले लिए जाएंगे। वहीं आज  विधानसभा भंग करने की सिफारिश की जाएगी। शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास पर हुई बैठक में हिस्सा लेने के लिए हम के अध्यक्ष जीतन राम मांझी, वीआईपी के मुकेश सहनी, भाजपा नेता संजय जायसवाल, सुशील मोदी, नागेंद्र सिंह, नित्यानंद राय सहित अन्य नेता पहुंचे थेय।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री आवास पहुंचे निर्दलीय विधायक
निर्दलीय विधायक सुमित सिंह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने के लिए पहुंचे।

भाजपा सांसद ने की शराबबंदी में संशोधन की मांग
गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने शराबबंदी में संशोधन करने की मांग की है। उन्होंने लिखा, 'बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी से आग्रह है कि शराबबंदी में कुछ संशोधन करें, क्योंकि जिनको पीना या पिलाना है वे नेपाल, बंगाल, झारखंड, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ का रास्ता अपनाते हैं। इससे राजस्व की हानि, होटल उद्योग प्रभावित तथा पुलिस, एक्साइज भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

हम एनडीए के साथ ही रहेंगे
हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने कहा, 'हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि हम राजग के साथ ही रहेंगे। हमारे नेता जीतन राम मांझी ने स्पष्ट रूप से कहा है कि हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ा, हम उनके साथ थे और उनके साथ ही रहेंगे।'

 

मुख्यमंत्री के नाम के लिए नीतीश के नाम पर लगेगी मुहर
चुनाव परिणाम आने के बाद पहली बार नीतीश कुमार गुरुवार को सामने आए और उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पद पर उन्होंने किसी तरह का दावा पेश नहीं किया है। एनडीए की बैठक होगी जिसमें सभी दल मिलकर मुख्यमंत्री पद को लेकर फैसला करेंगे। वहीं गुरुवार को जीतन राम मांझी ने नीतीश कुमार से मुलाकात की थी।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed